RARKPK BO Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। वहीं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है और फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani ने की शानदार ओपनिंग
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने पहले दिन यानी अपने ओपनिंग डे पर 11.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इस फिल्म को देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ी।
फिल्म को मिल सकता है वीकेंड का फायदा
वहींं, फिल्म को वीकेंड का भी फायदा मिल सकता है और वीकेंड पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म शानदार कलेक्शन कर सकती है। मेकर्स को भी फिल्म से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद है।
160 करोड़ के बजट में बनी है ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 160 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ठीक कमाई की है। वहीं अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म वीकेंड़ पर कितना कलेक्शन करती है।
मल्टीस्टार है आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म
बताते चलें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ मल्टीस्टार फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म को देश भर में 32 सौ से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
फिल्म की कहानी
वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग-अलग है, लेकिन ये प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि शादी करने के लिए इन्हें कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक तेज तर्रार पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा और आलिया भट्ट एक बंगाली टीवी पत्रकार रानी चटर्जी की भूमिका निभाती नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
1 hr agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
11 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
14 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
15 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines