RRKPK What Jhumka Song: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दूसरा गाना रिलीज, 'व्हाट झुमका' ने जीता लोगों का दिल

RRKPK What Jhumka Song

RRKPK What Jhumka Song

RRKPK What Jhumka Song: इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना ‘तुम क्या मिले’ रिलीज हुआ था। वहीं, अब मेकर्स ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का दूसरा गाना ‘व्हाट झुमका’ भी रिलीज कर दिया है।

RRKPK का दूसरा गाना ‘व्हाट झुमका’ रिलीज 

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का दूसरा गाना ‘व्हाट झुमका’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में दिग्गज सिंगर आशा भोसले के द्वारा गाए गाने ‘झुमका गिरा रे’ को गाने को रिक्रिएट किया गया है। हालांकि, गाने को पूरी तरह से फिल्म के मेकर्स ने कॉपी नहीं किया बल्कि ‘झुमका गिरा रे’ लाइन के साथ उसमें अरिजीत सिंह की आवाज में नया फ्लेवर दिया है। साथ ही गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने गाने को दी अपनी आवाज

बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसका म्यूजिक प्रीतम का है। इस गाने में प्रतिष्ठित झुमका गिरा रे के कुछ शब्द लिए गए हैं और इसमें अपना खुद का स्पिन जोड़ा गया है।

हाल ही में रिलीज हुआ था फिल्म का ट्रेलर

बताते चलें कि हाल ही में 4 जून को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर जारी किया गया है। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसी फिल्म से करण 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट

वहीं, अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र (Dharmendra), जया बच्चन (Jaya Bahchan), शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है। फिल्म इस साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ