RARKPK Screening: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर को भी रिलीज किया गया है और एक-एक कर के फिल्म के गाने भी रिलीज हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Choona Trailer: किसको लगेगा 600 करोड़ का ‘चूना’, रोमांच और सस्पेंस से भरपूर सीरीज का ट्रेलर लॉन्च
RARKPK की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला
वहीं, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। फिल्म ‘रॉकी और राी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग में कटरीना कैफ और विक्की कौशल से लेकर सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर समेत कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।
ट्विनिंग करते दिखें आलिया-रणबीर
इतना ही नहीं बल्कि अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर ब्लैक कलर का आउटफिट पहनकर ट्विनिंग करते नजर दिखें। दोनों ही सितारों की टी-शर्ट पर लिखा था- ‘टीम रानी।’ इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। बॉलीवुड का यह कपल एक-दूसरे की आंखों में खोया हुआ नजर आया।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी हुई शामिल
वहीं, किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी रणवीर और आलिया की फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। गौरी इस दौरान ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग के लिए एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी अपने भाई इब्राहिम के साथ पहुंची थीं। इस दौरान सारा ने ब्लू कलर का वन शॉल्डर आउटफिट पहना था, जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही थी।
इस दिन रिलीज हो रही फिल्म
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। वहीं, ये फिल्म दो दिन बाद यानी 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines