Rockey Aur Rani Ki Prem Kahani Wrap: करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rockey Aur Rani Ki Prem Kahani) अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। फिल्म से आलिया भट्ट का शेड्यूल पहले ही रैप (Rockey Aur Rani Ki Prem Kahani wrap) हो चुका है और अब इसमें काम करने वाले कुछ और दिग्गज कलाकारों ने भी अपनी शूटिंग पूरी कर ली है।
आलिया भट्ट के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और शबाना आज़मी भी अहम भूमिकाओं में हैं। बॉलीवुड के ही-मैन कहलाने वाले धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सेट के आखिरी दिन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की पूरी टीम को भावुक होते हुए देखा जा सकता है।
धर्मेंद्र ने शेयर किया रैप वीडियो-
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म रैप का वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने को-एक्टर्स, मेकर्स और क्रू मेंबर्स के साथ बिताए हुए पलों को और शूटिंग के एक्सपीरियंस को साझा करते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो में धर्मेंद्र ने काले रंग के टी-शर्ट के साथ पीले रंग का मफ्लर बांध रखा है। रणवीर सिंह उनके गले लगते हुए देखे जा सकते हैं। साथ में खड़ी शबाना आज़मी भी काली साड़ी में नजर आ रही हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर माइक लेकर सभी का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी फिल्म रैप के दौरान वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुईं।
इसे साझा करते हुए सबके चहीते ही-मैन ने कैप्शन दिया, “दोस्तों प्यारी इस प्रोडक्शन के साथ बीते प्यारे लम्हे ये बहुत याद आएंगे।” उनके पोस्ट पर बेटी ईशा देओल ने प्रतिक्रिया देने में देरी नहीं की। ईशा ने कमेंट बॉक्स में हार्ट और ईवल आई इमोजी ड्रॉप किया।
रणवीर सिंह का रैपअप वीडियो-
दूसरी ओर रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म रैप का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो फिल्म सेट से लेकर डेकोरेशन, रॉकी रानी के थीम वाले केक्स देखने को मिल रहे हैं। इन सब में फिल्म से जुड़े कलाकारों और शूटिंग के दौरान हुई मस्ती की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। रणवीर सिंह के इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के टाइटल ट्रैक की कुछ लाइनें सुनने को मिल रही हैं, जो निश्चित रूप से पूरे गाने के लिए बेताबी बढ़ा रहा है।
रणवीर द्वारा साझा किए गए वीडियो में भी आलिया भट्ट वीडियो कॉल पर नजर आ रही हैं। करण जौहर को मोबाइल फोन हाथ में लेकर कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘ये है रॉकी और रानी वर्चुअल और रियल की प्रेम कहानी’। एक्टर ने भी वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘कई दिन – हार्दिक हंसी, आंसू, शरारत, प्यार, खून और पसीना। एक्शन और कट के बीच कहीं न कहीं इस कहानी ने सेट पर सबके दिलों में एक परिवार पाया।’ हालांकि, इसके साथ रणवीर ने ये भी बताया अभी एक गाने की शूटिंग रह गई है। दर्शकों को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अगले साल यानी 2023 में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines