Roadies XX Gang Leaders Net Worth: ‘रोडीज’ का 20वां सीजन चल रहा है और शो में अब ऑडिशन के बाद टास्क भी शुरू हो चुके हैं। गेम मजेदार चल रहा है, जहां गैंग लीडर्स भी कंटेस्टेंट्स के साथ अपना इन्वॉल्वमेंट दिखा रहे हैं। ऐसे में ये लोग आपस में भी भिड़ जाते हैं। आपको बता दें, शो में 4 गैंग लीडर्स हैं- प्रिंस नरूला (Prince Narula), एल्विश यादव (Elvish Yadav), रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और नेहा धूपिया (Neha Dhupia)।
गैंग लीडर्स की नेटवर्थ कितनी?
इन चारों में भी अक्सर भिड़ंत देखने को मिलती है। ये सभी टीवी, बॉलीवुड और सोशल मीडिया के बड़े स्टार्स हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन चारों का दबदबा है। ऐसे में फैंस भी प्रिंस, एल्विश, रिया और नेहा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। हर किसी के दिमाग में इन्हें लेकर एक सवाल जरूर आता है कि इनमें से ज्यादा अमीर कौन होगा? अब आप भी ये जानना चाहते हैं तो इसका जवाब मिल चुका है, क्योंकि अब Roadies XX के गैंग लीडर्स की नेटवर्थ रिवील हो गई है।
नेहा धूपिया और रिया चक्रवर्ती में कौन ज्यादा अमीर?
इन चारों का फैन बेस बेहद स्ट्रॉन्ग है। पॉपुलैरिटी, फेम, टैलेंट या फिर बैंक बैलेंस हर चीज में ये गैंग लीडर्स एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। प्रिंस और नेहा तो कई सालों से ‘रोडीज’ से जुड़े हुए हैं, लेकिन एल्विश यादव और रिया ने इस साल ही इस शो में डेब्यू किया है। वहीं, अब इनकी नेटवर्थ भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा धूपिया 33 से 35 करोड़ की नेटवर्थ रखती हैं, जबकि रिया चक्रवर्ती की नेटवर्थ करीब 13 करोड़ बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia को SC से बड़ी राहत, Samay Raina पर कड़ी टिप्पणी
प्रिंस नरूला और एल्विश यादव की कमाई में बड़ा अंतर
शौहरत के मामले में प्रिंस नरूला और एल्विश यादव एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। अब इन दोनों में से ही कोई एक है जो सबसे अमीर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस नरूला की नेटवर्थ जहां 41 करोड़ है, वहीं एल्विश यादव 50 करोड़ के मालिक हैं। यानी प्रिंस और एल्विश की नेटवर्थ में 9 करोड़ का फासला है। आपको बता दें, एल्विश ने यूट्यूब से शुरुआत की थी। उसके बाद बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी जीती और अब वो लगभग हर रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
5 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
7 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
8 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
10 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
10 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
11 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines