हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Roadies XX में Prince Narula ने की ऐसी हरकत, अब हो गए ट्रोलिंग का शिकार

Prince Narula Trolled: एमटीवी के शो रोडीज 20 में प्रिंस नरूला की एक हरकत अब फैंस को पसंद नहीं आई है। सोशल मीडिया पर प्रिंस अब इसके लिए काफी ट्रोल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Prince Narula Trolled

Prince Narula Trolled: एमटीवी के शो रोडीज 20 में इन दिनों काफी ड्रामा और एक्शन देखने को मिल रहा है। रोडीज की जर्नी शुरू हो चुकी है और फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस बार शो में चार गैंगलीडर्स हैं जो आपस में एक दूसरे से कम्पीट कर रहे हैं। प्रिंस नरूला, नेहरा धूपिया, रिया चक्रवर्ती और एल्विश यादव ने शो के लिए अपनी कमर कस ली है। बीते एपिसोड में पहला एलिमिनेशन देखने को मिला, जब टास्क के बाद रणविजय ने कहा कि हारने वाली दोनों टीमों में से एक-एक कंटेस्टेंट अभी जर्नी छोड़कर चला जाएगा। हालांकि इसी बीच प्रिंस नरूला ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। आखिर क्या किया प्रिंस ने ऐसा, चलिए आपको बताते हैं।

रिया और प्रिंस की टीम में टास्क

दरअसल टास्क में प्रिंस नरूला की टीम रिया चक्रवर्ती की टीम के खिलाफ खेल रही थी। प्रिंस की टीम के मनु चौधरी रिया की टीम के रोहित के खिलाफ थे। दोनों रोडीज को एक दूसरे को प्लेटफॉर्म से गिराना था और मुकुट या माला को तोड़कर टास्क पूरा करना था। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद रिया की टीम के रोहित का पैर मुड़ गया और उन्हें चोट लग गई।

प्रिंस ने मनु को किया इशारा

इस टास्क के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब रिया की टीम के रोहित थककर नीचे गिर चुके थे और जैसे ही रणविजय ने दोनों कंटेस्टेंट्स को रुकने के लिए कहा, प्रिंस ने मनु को आंखों से इशारा किया और मनु ने रोहित को पूरी तरह उठने से पहले ही उसे पीछे से धक्का मार दिया ताकि वो प्लेटफॉर्म से गिर जाए। रोहित को मनु ने पीछे से इतने जोर से धक्का मारा कि रोहित का नीचे गिरने के बाद पैर ही मुड़ गया। इसके बाद रणविजय ने वो पुश को गलत बताया और रोहित को फिर से प्लेटफॉर्म पर ऊपर बुलाया गया।

विज्ञापन

 

प्रिंस को किया जा रहा ट्रोल 

प्रिंस नरूला की इस हरकत को देखने के बाद अब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसके अलावा एक मौका ऐसा भी आया जब प्रिंस ने एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट की फीलिंग्स के साथ भी खिलवाड़ कर दिया। दरअसल प्रिंस ने पहले अपनी गैंग से जोएल को आउट किया। उसके बाद जोएल के रिक्वेस्ट करने पर उन्होंने आकाशदीप का नाम लिया लेकिन फिर जोएल को आकाशदीप के पास ले जाकर बोले कि वो बस आकाश को एलिमिनेट होने की फीलिंग दिलाना चाहते थे। प्रिंस के इस मूव के हर कोई शॉक्ड था।

यह भी पढ़ें: Poonam Pandey के कपड़े उतारने वाले कमेंट पर Munawar की चुटकी, India Vs Pakistan मैच पर Varun Dhawan के साथ लाइव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola