Prithvir Singh Roadies XX: बिग बॉस 18 खत्म होने के बाद ‘रोडीज XX डबल क्रॉस’ दर्शकों को इस वक्त काफी एंटरटेन कर रहा है। हालिया एपिसोड में दिल्ली के पश्चिम विहार के रहने वाले पृथ्वीर सिंह पहुंचे लेकिन ऑडिशन में वह गैंग लीडर्स को इम्प्रेस करने से चूक गए। उन्होंने न सिर्फ रणविजय सिंह का टास्क मानने से मना किया बल्कि गैंग लीडर प्रिंस नरूला से भी पंगा ले लिया। अपने आत्मसम्मान के लिए लिया गया पृथ्वीर सिंह का फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग पृथ्वीर की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर ‘सेल्फरेस्पेक्टअबवएनीथिंग’ ट्रेंड करवा रहे हैं।
क्या दिया गया था टास्क?
5’8 की ऊंचाई वाले पृथ्वीर सिंह हाल ही में रोडीज XX डबल क्रॉस में ऑडिशन देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पर्सनैलिटी, डांस मूव्स और फिजिक से गैंग लीडर्स को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश की। इसके बाद गैंग लीडर ने उन्हें क्रॉस-ड्रेसिंग के लिए आउटफिट पहनने के लिए कहा। पृथ्वीर को महिलाओं की एक जोड़ी हील्स पहनने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने इस टास्क को करने से साफ मना कर दिया। उनकी प्रिंस नरूला और रणविजय सिंह से बहस भी हो गई।
कौन हैं पृथ्वीर सिंह?
19 सितंबर, 2002 को दिल्ली के पश्चिम विहार में जन्मे पृथ्वीर सिंह मॉडल और एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पहले से फैन फॉलोइंग रही है। अब पृथ्वीर फिर से चर्चा में आए गए हैं क्योंकि उन्होंने रोडीज XX डबल क्रॉस में रणविजय सिंह के टास्क को ठुकरा दिया। उनका कहना था कि महिलाओं की हील्स पहनना उनकी सेल्फ रिस्पेक्ट के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें: Laughter Chef 2 में कॉमेडी का तड़का लगाएंगे ये 10 स्टार्स, कहां देखें प्रीमियर?
दो हिस्सों में बटे फैंस
उधर, सोशल मीडिया पर पृथ्वीर सिंह को लेकर जंग छिड़ गई है। कुछ फैंस का कहना है कि रोडीज XX डबल क्रॉस में खुद को साबित करने के लिए पृथ्वीर सिंह के पास एक मौका था। एक यूजर ने लिखा, ‘ये शो आत्मसम्मान के बारे में नहीं बल्कि चुनौतियों को स्वीकार करने और ये साबित करने के लिए है कि आप किसी भी चीज को संभाल सकते हैं।’ वहीं कुछ फैंस पृथ्वीर सिंह के फैसले का स्वागत कर रहे हैं।
उधर, पृथ्वीर सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर अपना रिएक्शन दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैं अपने फैसले पर कायम हूं। ये अपने आप में काम करने के बारे में नहीं था, बल्कि मैं जो हूं और जिस पर मेरा यकीन है, उसके प्रति सच्चा रहने के बारे में था। मैं सेल्फ रिस्पेक्ट से कोई समझौता नहीं कर सकता हूं।’
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
45 mins ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 hr agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
2 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
14 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
16 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
16 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines