---विज्ञापन---

Roadies XX: पृथ्वीर सिंह कौन? जिसने ठुकराया रणविजय का टास्क, प्रिंस से भी पंगा

Prithvir Singh Roadies XX: रोडीज XX डबल क्रॉस में ऑडिशन देने पहुंचे पृथ्वीर सिंह ने टास्क करने से मना कर दिया। इस दौरान उनकी रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला से बहस हो गई।

---विज्ञापन---

Prithvir Singh Roadies XX: बिग बॉस 18 खत्म होने के बाद ‘रोडीज XX डबल क्रॉस’ दर्शकों को इस वक्त काफी एंटरटेन कर रहा है। हालिया एपिसोड में दिल्ली के पश्चिम विहार के रहने वाले पृथ्वीर सिंह पहुंचे लेकिन ऑडिशन में वह गैंग लीडर्स को इम्प्रेस करने से चूक गए। उन्होंने न सिर्फ रणविजय सिंह का टास्क मानने से मना किया बल्कि गैंग लीडर प्रिंस नरूला से भी पंगा ले लिया। अपने आत्मसम्मान के लिए लिया गया पृथ्वीर सिंह का फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग पृथ्वीर की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर ‘सेल्फरेस्पेक्टअबवएनीथिंग’ ट्रेंड करवा रहे हैं।

क्या दिया गया था टास्क?

5’8 की ऊंचाई वाले पृथ्वीर सिंह हाल ही में रोडीज XX डबल क्रॉस में ऑडिशन देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पर्सनैलिटी, डांस मूव्स और फिजिक से गैंग लीडर्स को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश की। इसके बाद गैंग लीडर ने उन्हें क्रॉस-ड्रेसिंग के लिए आउटफिट पहनने के लिए कहा। पृथ्वीर को महिलाओं की एक जोड़ी हील्स पहनने  के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने इस टास्क को करने से साफ मना कर दिया। उनकी प्रिंस नरूला और रणविजय सिंह से बहस भी हो गई।

---विज्ञापन---

कौन हैं पृथ्वीर सिंह?

19 सितंबर, 2002 को दिल्ली के पश्चिम विहार में जन्मे पृथ्वीर सिंह मॉडल और एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पहले से फैन फॉलोइंग रही है। अब पृथ्वीर फिर से चर्चा में आए गए हैं क्योंकि उन्होंने रोडीज XX डबल क्रॉस में रणविजय सिंह के टास्क को ठुकरा दिया। उनका कहना था कि महिलाओं की हील्स पहनना उनकी सेल्फ रिस्पेक्ट के खिलाफ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Laughter Chef 2 में कॉमेडी का तड़का लगाएंगे ये 10 स्टार्स, कहां देखें प्रीमियर?

दो हिस्सों में बटे फैंस

उधर, सोशल मीडिया पर पृथ्वीर सिंह को लेकर जंग छिड़ गई है। कुछ फैंस का कहना है कि रोडीज XX डबल क्रॉस में खुद को साबित करने के लिए पृथ्वीर सिंह के पास एक मौका था। एक यूजर ने लिखा, ‘ये शो आत्मसम्मान के बारे में नहीं बल्कि चुनौतियों को स्वीकार करने और ये साबित करने के लिए है कि आप किसी भी चीज को संभाल सकते हैं।’ वहीं कुछ फैंस पृथ्वीर सिंह के फैसले का स्वागत कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

उधर, पृथ्वीर सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर अपना रिएक्शन दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैं अपने फैसले पर कायम हूं। ये अपने आप में काम करने के बारे में नहीं था, बल्कि मैं जो हूं और जिस पर मेरा यकीन है, उसके प्रति सच्चा रहने के बारे में था। मैं सेल्फ रिस्पेक्ट से कोई समझौता नहीं कर सकता हूं।’

First published on: Jan 25, 2025 02:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola