Roadies Fame Varun Sood Accident: टीवी पर कई रियलिटी शोज कर फैंस का दिल जीतने वाले वरुण सूद (Varun Sood) को लेकर एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। वरुण के साथ हाल ही कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद उनके फैंस भी टेंशन में आ जाएंगे। एक्टर को लेकर अब एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। उनके साथ हाल ही में एक भयानक हादसा हुआ जिसके बाद वो सीधा हॉस्पिटल पहुंच गए। बता दें, वरुण सूद को रोडीज (Roadies) से इंडस्ट्री में पहचान मिली है।
यह भी पढ़ें: इस साउथ एक्ट्रेस का IRS अफसर से महंगे तोहफे लेना पड़ा भारी, जांच में खुला 1.75 लाख रुपये की पायल का राज
कश्मीर ट्रिप पर हुआ हादसा
एक्टर अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अगर आप एक नजर डालेंगे तो आपको दिखाई देगा कि वो कितने बड़े फिटनेस फ्रिक हैं। साथ ही वरुण को ट्रैवलिंग का भी काफी शौंक है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके ट्रेवल विडियोज भरे पड़े हैं। वहीं, अब एक बार फिर एक्टर छुट्टियां मानाने निकले थे। लेकिन उनकी छुट्टियों के सुकून के दिन कब उनके लिए मुसीबत बन गए पता ही नहीं चला। दरअसल, अब खबर आई है कि वरुण सूद के साथ कश्मीर ट्रिप के दौरान भयानक हादसा हो गया।
Image Credit: Google
ऐसे बिगड़ी वरुण की हालत
इस एक्सीडेंट के बाद एक्टर हॉस्पिटल तक पहुंच गए। चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ वरुण सूद के साथ जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है। बता दें, हाल ही में वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को खुद के साथ हुए इस इंसिडेंट की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी जिम से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “पहाड़ों से वापस आ गया, जहां मुझे बहुत सारी चोट लगी। बॉडी पर निशान आ गए। एक घोड़े ने मुझे अपनी पीठ से गिरा दिया। मुझे लगभग एक चट्टान से नीचे फेंक दिया और मेरा सिर लगभग एक पेड़ से टकराने वाला था। अब वापस अपने हैप्पी प्लेस पर आ गया हूं।”
Image Credit: Google
एक्टर को आई चोट
बता दें, अपनी इस जिम वाली फोटो में एक्टर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अपनी अगली स्टोरी उन्होंने फैंस को एक और जरूरी अपडेट दिया है। दूसरी तस्वीर में वरुण ऑटो रिक्शा में बैठे दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस पर लिखा है, “हॉस्पिटल विजिट्स।” इस तस्वीर में वरुण के कंधे पर बैंडेज नजर आ रहा है। जिसके मतलब साफ है कि वरुण को कंधे पर भी चोट लगी है। अब सभी फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
24 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines