Roadies Double XX: एमटीवी रोडीज में ऑडिशन का दौर अब खत्म हो चुका है। अगले हफ्ते से कंटेस्टेंट्स के बीच रोडीज बनने के लिए जर्नी शुरू हो जाएगी। इससे पहले रविवार के लेटेस्ट एपिसोड में चारों गैंग लीडर्स को रणविजय सिंह ने सबसे बड़ी जिम्मेदारी का काम सौंपा। इस दौरान उनके कहा गया कि वह अपनी टीम में सिर्फ 4 लड़के और 4 लड़कियों को रख सकते हैं। जो कंटेस्टेंट्स एक्स्ट्रा हैं, उन्हें अपनी टीम से बाहर करना होगा।
शो के दौरान रणविजय सिंह ने बताया कि चारों गैंग लीडर्स को अपनी-अपनी टीम से दो-दो कंटेस्टेंट्स को बाहर करना होगा और उन्हें कॉमन पूल में रखना होगा। अगर किसी गैंग लीडर के पास कमी है, जो वह कॉमन पूल से अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को अपनी टीम में ले सकता है। आइए जानते हैं कि वह 8 कंटेस्टेंट्स कौन हैं, जिन्होंने ऑडिशन में पूरी मेहनत करते हुए शो में अपनी जगह बनाई थी।
एल्विश यादव
रोडीज डबल क्रॉस के दौरान गैंग लीडर एल्विश यादव ने सबसे ज्यादा बोली लगाते हुए अपने रोडी को चुना था। उनकी टीम में एक से एक धुरंधर लड़कियां थीं। एल्विश ने लड़कियों में निष्ठा को बाहर करने किया और लड़कों में जय को बाहर किया जिसके लिए एल्विश ने महंगी बोली लगाई थी। इस तरह उनके 8 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सुरुचि, शुभांगी, देवांशी, हिना, हरताज, कुशाल, विनोद और योगेश शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: Bloodhounds’ की एक्ट्रेस कौन? जिनकी 24 साल में मौत, घर में मिली डेड बॉडी
रिया चक्रवर्ती
गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती ने अपनी टीम से लड़कों में जिस कंटेस्टेंट को बाहर किया वह सईद अजहर रहे। वहीं लड़कियां उनके पास पहले से 4 थीं। इस तरह उनके 8 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में आशू, अनुष्का, प्रिया, यश्वी, ऋषभ, रोहित, चार्ली और योगेश शामिल हुए।
प्रिंस नरूला
गैंग लीडर प्रिंस नरूला की टीम में लड़कियों में बैलेंस, सिमरन, आशू और सरूचि शामिल थीं। इस दौरान उन्हें दो लड़कों को टीम से बाहर करना था। प्रिंस ने अपनी टीम से फैजल और दक्ष को बाहर किया। इस तरह उनके 8 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में किलिंगपी, गुंजन, निशि,अलीफा, बैलेंस, मनु, जोए और आकाश शामिल हुए।
नेहा धूपिया
सबसे आखिरी में नेहा धूपिया ने अपनी टीम से दो कंटेस्टेंट्स को बाहर किया। इनमें से एक कंटेस्टेंट की नेहा ने अदला-बदली की। नेहा ने रमनदीप को बाहर करते हुए कॉमन पूल से सईद अजहर को अपनी टीम में लिया जबकि लड़कियों में दिव्या को बाहर किया। इस तरह उनके 8 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सिमरन, जिमी, रश्मिता, रुचिता, हर्ष, मनमीत, सर्दइ और जोरावर सिंह शामिल रहे।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines