Roadies XX: Neha और Rhea में हुई 'कैट' फाइट, पहले टास्क में भिड़े गैंग लीडर्स

Roadies Double XX: रोडीज का पहला टास्क काफी मजेदार रहा जिसमें नेहा धूपिया और रिया चक्रवर्ती की गैंग ने जीत हासिल की। इस दौरान नेहा और रिया के बीच जबरदस्त तू तू-मैं मैं हुई।

roadies double cross neha dhupia and rhea chakraborty fight each others during task

Roadies Double XX File Photo

Roadies Double XX: एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस का जर्नी शुरू हो चुकी है। ऑडिशन के बाद इस हफ्ते चारों गैंग लीडर्स अपने-अपने कंटेस्टेंट्स के साथ मैदान में उतरे। पहला टास्क नेहा धूपिया और एल्विश यादव की गैंग के बीच में हुआ। वहीं दूसरा टास्क रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला की गैंग में हुआ। इस दौरान नेहा और रिया के बीच जमकर तू तू-मैं मैं देखने को मिली। यही नहीं रिया ने नेहा के ऊपर उनकी गैंग के कंटेस्टेंट को टारगेट करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

क्या था पहले हफ्ते का टास्क?

रणविजय सिंह ने सभी गैंग लीडर्स से कहा कि वह अपनी गैंग से 6 और 4 कंटेस्टेंट्स को मैदान में उतारेंगे। इस दौरान दोनों टीम के कंटेस्टेंट्स को पहले एक-दूसरे से फाइट करनी थी। जो कंटेस्टेंट पहले रिंग में गिरता था उसे 30 बार स्क्वाट करने के बाद वापस गेम में आना था। इस बीच दूसरी गैंग के कंटेस्टेंट को रस्सी के सहारे ऊपर लटकी माला को तोड़ना था। अगर स्वायड करने वाला कंटेस्टेंट वापस गेम में आ गया तो उसे रस्सी से मुकुट तोड़ना था।

विज्ञापन

नेहा और रिया में कैट फाइट

जिस वक्त रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला की गैंग के कंटेस्टेंट्स टास्क को परफॉर्म कर रहे थे, उस दौरान रिया की गैंग के योगेश को नेहा ने डीमोटिवेट करना शुरू कर दिया। ऐसा एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती का कहना था। दरअसल, योगेश काफी स्ट्रॉन्गली अपने विरोधी टीम को टक्कर दे रहे थे। रिया ने नेहा पर उनकी टीम के कंटेस्टेंट्स को टारगेट करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों गैंग लीडर्स आपस में भिड़ गईं।

विज्ञापन

किस टीम की हुई जीत?

रोडीज डबल क्रॉस का पहला टास्क जीतने के लिए रिया चक्रवर्ती को 3 प्वाइंट चाहिए थे, जबकि प्रिंस की टीम को सिर्फ एक पॉइंट चाहिए था। इस दौरान रिया ने अपनी गैंग से रोहित को भेजा जिसने एक या दो बार नहीं बल्कि लगातार तीन बार जीत हासिल की। इस तरह रिया चक्रवर्ती की गैंग ने रोडीज का पहला टास्क जीत लिया। वहीं प्रिंस की गैंग को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ