हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RJ Mahvash-Yuzi Chahal ने किसे बताया इंडिया का फ्यूचर? शेयर कर दिए एक जैसे पोस्ट

आरजे महवश और यूजी चहल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसा-सा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इंडिया के फ्यूचर का जिक्र किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं, तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन
RJ Mahvash, Yuzi Chahal

आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के संग शेयर भी करती हैं। इस बीच अब यूजी चहल और महवश फिर से चर्चा में हैं। ये तो सभी जानते हैं कि लंबे टाइम से दोनों के डेटिंग रूमर्स उड़ रहे हैं। इस बीच अब दोनों का एक जैसा पोस्ट भी चर्चा में आ गया है। अपने पोस्ट में दोनों ने इंडिया के फ्यूचर की बात की है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मसला?

महवश ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, महवश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर की है, उसमें उन्होंने लिखा है कि फ्यूचर ऑफ इंडिया और इसके साथ ताली बजाने वाला इमोजी, बाप रे… क्या क्रेजी सेंचुरी है @vaibhav_sooryavanshi09। इसके अलावा अगर यूजी के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने वैभव की फोटो शेयर की है और लिखा है कि भारत अपना फ्यूचर देख रहा है, क्या सेंचुरी है, टेक आ बो बॉय।

RJ Mahvash

विज्ञापन

एक जैसा-सा कैप्शन

गौरतलब है कि महवश और चहल दोनों ने ही अपने पोस्ट में एक जैसा कैप्शन लिखते हुए वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये वैभव सूर्यवंशी कौन हैं? तो आपको बता देते हैं कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। वैभव ने इस मुकाबले में कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले।

Yuzi Chahal

विज्ञापन

वैभव ने 35 बॉल में मारी सेंचुरी

इतना ही नहीं बल्कि वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। बता दें कि वैभव ने 35 बॉल में सेंचुरी मारी है। इसके अलावा वैभव को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है और महवश और यूजी ने वैभव को इसी चीज की बधाई दी है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार कर वैभव की बातें हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan का ये अंदाज देखा क्या? शर्टलेस होकर आए भाईजान, तो लोगों ने यूं किया रिएक्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola