---विज्ञापन---

‘पतले-दुबले लड़के पसंद हैं…’ क्या युजवेंद्र चहल की तरफ है आरजे महविश का इशारा?

आरजे महविश ने लड़कों में चॉइस बताते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के तार अब फैंस युजवेंद्र चहल से जोड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---

आरजे महविश (Rj Mahvash) इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। काफी समय से उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ जुड़ रहा है। धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और युजवेंद्र चहल के अलग होने की रिपोर्ट्स के बीच ICC Champions Trophy के दौरान स्टेडियम में चहल और आरजे महविश की नजदीकियां चर्चाओं में रही। अब आरजे महविश को युजवेंद्र चहल की लेडी लव बतया जा रहा है।

आरजे महविश का लड़कों को लेकर वीडियो हुआ वायरल

इसी बीच आरजे महविश का एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद इन रूमर्स को और भी हवा मिल गई है। आरजे महविश का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लड़कों को लेकर अपनी पसंद बता रही हैं। इस वीडियो में वो जो कह रही हैं, वो जानकर एक सेकंड के लिए आपको भी ऐसा ही लगेगा कि वो युजवेंद्र चहल की बात कर रही हैं और वही उनके ड्रीम बॉय हैं।

---विज्ञापन---

लड़कों पर आरजे महविश ने दिया अनपॉपुलर ओपिनियन

वो कहती हैं, ‘बहुत ही अनपॉपुलर बात कहने जा रही हूं, लेकिन लड़कियों को बॉडी वाले लड़कों से ज्यादा पतले-दुबले लड़के पसंद आते हैं। हर लड़की को बॉडीगार्ड नहीं चाहिए होता।’ आरजे महविश बताती हैं कि लड़कियों को जिम जाने वाले लड़के पसंद नहीं आते। वो तो मोमोस में खुश हैं। उन्हें डेट पर उबला हुआ अंडा नहीं खाना। आस-पास की लड़कियों को देखो तो उनमें से कितनों के पास फिट लड़के हैं? हर किसी को पोपेई नहीं चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आमिर खान और रणबीर कपूर होंगे आमने-सामने, आलिया भट्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

क्या युजवेंद्र चहल से है आरजे महविश के वीडियो का लिंक?

आरजे महविश कहती हैं, ‘अभी भी मोटे-पतले लड़के ही सबके बॉयफ्रेंड हैं और पति तो सबके ही जेठालाल हैं। हैंडसम लड़के तो हैं ही 1-2%। अब उनका ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसका कनेक्शन युजवेंद्र चहल से जोड़ रहे हैं। इंटरनेट पर तो इन दोनों को लेकर मीम्स की बाढ़ भी आ चुकी है।

First published on: Mar 11, 2025 05:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola