RJ Mahvash: मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लंदन से कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दीं। फैंस को पता चल गया कि रूमर्ड कपल विदेश में एक साथ वक्त बिता रहा है। अब आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लंदन का एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि यहां वो कैसा फील कर रही हैं? साथ ही आरजे महवश ने अपने साथ हुई चोरी की घटना पर भी खुलासा किया है।
आरजे महवश ने लंदन को कह डाला चांदनी चौक
आरजे महवश ने अब लंदन को लेकर एक बेहद कंट्रोवर्शियल ओपिनियन दिया है। उन्होंने अब लंदन की तुलना चांदनी चौक से कर डाली है। ये सुनकर आपको भी हैरानी हुई होगी। अक्सर सेलिब्रिटीज लंदन जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं और ये जगह कई लोगों की ड्रीम डेस्टिनेशन है। अब उसी जगह के बारे में आरजे महवश ने सबके सामने जमकर बुराई की है। दरअसल, उनका एक्सपीरियंस यहां पर कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। अब आरजे महवश ने लोदों की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए एक घटना का जिक्र किया है।
आरजे महवश का ब्रेसलेट कैसे हुआ चोरी?
आरजे महवश ने लिखा, ‘सच में, लंदन, UK का चांदनी चौक है। पैर रखने की जगह नहीं है। जितनी भीड़ उतना ही कूड़ा। ऊपर से यहां इतने चोर हैं।’ इसके बाद आरजे महवश ने बताया है कि कैसे उनका ब्रेसलेट लंदन में चोरी हो गया? अब उन्होंने इस ब्रेसलेट की कीमत का भी खुलासा कर दिया है, जिसे जानकर चोर भी हैरान रह जाएगा। महवश ने आगे लिखा, ‘मेरे हाथ से ब्रेसलेट उतार ले गया और ऐसा बस एक बार छोटा सा टकराया बस और ब्रेसलेट गायब। मैंने भी सोचा जाने दो यार 220 का ही था, पर कसम से मेरे टिकट के पैसे वापस दो।’
यह भी पढ़ें: Lock Upp, Bigg Boss से ‘पति पत्नी और पंगा तक’, एक कॉमेडियन जो बना रियलिटी शो का स्टार होस्ट
आरजे महवश ने रिवील की ब्रेसलेट की कीमत
यहां आरजे महवश ने साफ कर दिया है कि उनका ब्रेसलेट कीमती नहीं था। ऐसे में चोर को भी जब चुराए हुए कीमती ब्रेसलेट की कीमत पता चलेगी, तो उसका भी सिर चकरा जाएगा। अब आरजे महवश का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें, इस तरह के फनी पोस्ट शेयर कर सभी का अटेंशन ग्रैब कर लेती हैं। साथ ही कंट्रोवर्शियल बयान और वीडियो शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines