RJ Mahvash को सता रहा किस चीज का डर? चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने पोस्ट में लिख डाली दिल की बात

आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। महवश को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा भी होती है। इस बीच अब महवश को किस चीज का डर सता रहा है? आइए जानते हैं…

RJ Mahvash

आरजे महवश ने शेयर किया पोस्ट। image credit- instagram

आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। महवश खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इस बीच अब आरजे ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें डर लग रहा है। हालांकि, सवाल ये है कि ऐसा क्या है, जो महवश डर रही है? आइए जानते हैं कि ऐसा क्या है, जो महवश के डर का कारण बन गया है?

विज्ञापन

आरजे ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में आरजे ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक शख्स नजर आ रहा है, जो गेट का दरवाजा खोल रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए महवश ने इसके कैप्शन में लिखा है कि यार, मैं घर के बाहर लॉक हो गई हूं और चॉबी अदंर है। अब कीमेकर घर खोल रहा है।

विज्ञापन

RJ Mahvash

महवश को किस बात का डर?

आरजे ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए लिखा कि बस डर यही है कि किसी दिन मैं वापस आऊं तो दरवाजा खोलते ही ड्राइंग रूम में वो ही ना बैठा हो। गौरतलब है कि आरजे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते लंबे टाइम से महवश को लेकर चर्चा है कि वो यूजी चहल को डेट कर रही हैं। हालांकि, चहल या फिर महवश दोनों में से किसी ने भी इसे ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं।

विज्ञापन

महवश और चहल के डेटिंग रूमर्स

एक बार महवश ने ये भी कहा था कि अगर लड़का और लड़की साथ में हैं, तो वो दोस्त भी हो सकते हैं, जरूरी नहीं है कि दोनों के बीच कुछ चल ही रहा है, लेकिन इसके बाद कई बार लगातार महवश और चहल को साथ में देखा गया है। सोशल मीडिया पर चहल और आरजे के वीडियो सामने आते रहते हैं। जैसे ही ये वीडियो आते हैं, जो इनके डेटिंग रूमर्स को फिर से हवा मिल जाती है। हालांकि, दोनों ही इन्हें इग्नोर करते हैं। यूजर्स भी दोनों को लेकर खूब गॉसिप करते नजर आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ