RJ Mahvash: पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। महवश खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। महवश के फैंस को भी उनसे जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो आते ही चर्चा में आ गया है। महवश ने इस पोस्ट में दूल्हा भागने की बात कही है। आइए जानते हैं कि आरजे के लेटेस्ट पोस्ट में क्या है?
महवश ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में महवश ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए महवश ने इसके कैप्शन में लिखा है कि खबरें चल रही हैं कि 31 जून को मेरी शादी है, ये फोटोज उसी के हैं। बस दूल्हा भाग गया, करेगा कोई मुझसे शादी? साथ ही हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
महवश का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़-सी आ गई। लोगों ने इस पोस्ट पर जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि रुको यूजी की पोस्ट देखकर आता हूं, कुछ मैच हो जाए। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि यूजी भाई से पहले लाइफ कर दिया। एक और यूजर ने लिखा कि यूजी भाई ऑन द रोड़। एक अन्य यूजर ने कहा कि स्कोटलैंड में 31 जून आती है क्या?
यूजी और महवश को लेकर रूमर्स
एक और यूजर ने कहा कि यूजी भाई, दुनिया के सबसे अच्छे फोटोग्राफर। एक और ने कहा कि चहल भाई आज फोटो देखकर पागल हो जाएगा। एक ने लिखा कि यूजी से पहले मैंने लाइक किया। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने महवश के इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि यूजी और महवश को लेकर लंबे समय से रूमर्स हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। इतना ही नहीं बल्कि अक्सर दोनों को साथ भी देखा जाता है। यूजी और महवश इन दिनों भी वेकेशंस पर हैं और महवश ने विदेश से कई पोस्ट शेयर किए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘तुम्हें ना कपड़े पहनने की सेंस…सॉरी तुम तो..’, इंस्टाग्राम पर Micky Makeover का Khushi Mukherjee पर पलटवार
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines