आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के संग शेयर करती रहती हैं। इंटरनेट पर फैंस भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं और खूब प्यार लुटाते हैं। ईद के खास मौके पर भी आरजे ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिस पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। आइए जानते हैं कि आरजे कि इस पोस्ट में क्या है?
महवश ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट का कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस पोस्ट में आरजे ने अपनी अलग-अलग पोज में कई फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए महवश ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ईद सर पर है और मेरे चांद की कोई खबर ही नहीं। फोटोज की बात करें तो इस पोस्ट के लिए आरजे ने महरून रंग का शूट पहना है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, अब यूजर्स महवश के पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि चहल भाई 45 सेकंड में स्पॉट हो रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपका चांद आईपीएल खेल रहा है मैडम। तीसरे यूजर ने कहा कि चहल भाई तुरंत आ गए। चौथे यूजर ने कहा कि चांद नहीं चहल बोलो। एक और ने कहा कि यूजी ने लाइक कर दिया है। एक अन्य ने कहा कि 2 सेकंड में भाई ने लाइक किया है भाभी 2.0। एक और ने कहा कि आपका यांद यूजी आपके साथ है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
Rj Mahvash
चहल और महवश को लेकर अफवाह
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से यूजी चहल और आरजे महवश को लेकर अफवाह उड़ रही है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ चल रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दोनों को फाइनल मैच में भी साथ देखा गया था। हालांकि, आरजे इन अफवाहों को खारिज कर चुकी है, लेकिन इंटरनेट पर ये चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है।
Rj Mahvash
यह भी पढ़ें- सलमान खान ने फैंस को दी ईदी, बुलेटप्रूफ गिलास के पीछे पठानी लुक में आए नजर
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines