आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। महवश के पोस्ट का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में महवश ने अब एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में महवश ने सांवले लड़कों के बारे में बात करते हुए एक रील शेयर की है। आइए जानते हैं कि चहल संग डेटिंग रूमर्स के बीच अब महवश ने क्या कहा है?
महवश ने शेयर किया पोस्ट
वहीं, इस पोस्ट की बात करें तो महवश इस वीडियो में खुद नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि देखो, गौरे लड़के भी प्यारे होते हैं, लेकिन सांवलों में वो चाय में अदरक वाली बात है कि अच्छी तो वो वैसे भी लगती है, लेकिन थोड़ा अदरक हो जाए ना, तो मजा आ जाता है। डस्की और डार्क मैन उस तरह से होते हैं, जैसे समोसे में पनीर। अगर आपको कोई एक मिला है, तो आप सच में लकी हैं।
क्या बोलीं आरजे?
इस वीडियो में महवश ने आगे कहा कि हमारी दादी की भाषा में उसे कहते हैं कि वो गेहूंवे रंग वाले नमकीन चेहरे हैं। हम हिंदुस्तानी लड़कियों को हमारी चाय और लड़कों का रंग थोड़ा गहरा ही पसंद होता है। प्लीज जाकर सांवले लड़कों को बता दो कि ओबजेक्टिफाई नहीं कर रही, शादी की दाल में तड़का हो तुम, खत्म…।
Rj Mahvash, yuzi chahal
लोगों ने किए कमेंट्स
वहीं, अब महवश के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि वो रंग अदरक सा। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत चहल पहल है। तीसरे यूजर ने कहा कि ये सही है मेरा रंग भी चाय से मिलता है। एक और ने कहा कि यूजी भाई नहीं आए अभी। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ टाइम से चहल और महवश के डेटिंग रूमर्स सुनने को मिल रहे हैं। ऐसे में आरजे कुछ भी शेयर करती है, तो उसे यूजी से जरूर जोड़ा जाता है।
यह भी पढ़ें- ‘कोई रिस्क नहीं लेगा…’, कश्मीर घाटी में रुक सकती है फिल्मों की शूटिंग, Pahalgam Attack के बाद शुरू हुई चर्चा
संबंधित खबरें
'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
44 mins agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
1 hr agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
1 hr ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
18 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
22 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
23 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines