आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती हैं। यूजर्स को भी आरजे के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब महवश ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो ब्रेकअप पर बात कर रही हैं। आरजे ने इस पोस्ट को तब शेयर किया है, जब यूजी चहल संग उनके डेटिंग रूमर्स भी उड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि महवश ने क्या कहा?
महवश ने शेयर किया पोस्ट
आरजे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए आरजे ने इसके कैप्शन में लिखा कि जा तुझे माफ किया, अब तू यहां है ही नहीं। वहीं, अगर इस वीडियो की बात करें तो इसमें महवश कह रही है कि आज-कल की जेनरेशन के ब्रेकअप्स इतने गंदे क्यों होते हैं? ब्रेकअप्स को अपनी लाइफ का सबसे छोटा हिस्सा बनाओ।
RJ Mahvash
क्या बोलीं आरजे?
महवश ने कहा कि आधे टाइम हमारी नफरत ही सामने वाले को पछतावा नहीं होने देती कि उसने क्या किया है? तुम्हारी माफी उस बंदे को आधा कर देगी। तुम्हारी कहानी का आखिरी पन्ना इतना कड़वा क्यों लिख देते हो? तुम्हें लगता है, सब तुम्हारे हाथ में है, तुम भी आगे बढ़ जाओगे एक दिन और वो भी बढ़ जाएगा। महवश ने आगे क्या कहा इसके लिए आप दिए गए वीडियो को देख सकते हैं। वहीं, अब आरजे के पोस्ट पर लोगों ने कमेंट्स कर रिएक्शन दिया है।
RJ Mahvash
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि परफेक्ट लाइन थी। दूसरे यूजर ने कहा कि जा तुझे माफ किया, जी ले अपनी जिंदगी। तीसरे यूजर ने कहा कि चहल के आने से पहले कमेंट कर देता हूं। एक और ने कहा कि बहुत अच्छा लिखा है। एक ने कहा कि एक दिन चहल भी आगे बढ़ जाएगा। एक और ने कहा कि इतना जल्दी लाइक किया फिर भी चहल से पीछे रह गया। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan ने धमकी मिलने के बाद शेयर किया ऐसा पोस्ट, यूजर्स बोले- शेर कभी…
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines