'खूब रो लिया है मैंने, लॉन्ग डिस्टेंस...', क्या RJ Mahvash ने फिर Yuzi के लिए किया पोस्ट या इस बार कोई और?

आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर महवश का नया पोस्ट सामने आया है, जिसमें वो ‘खूब रो लिया है मैंने, लॉन्ग डिस्टेंस…’ जैसा एक स्टेटमेंट दे रही हैं।

RJ Mahvash

RJ Mahvash

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का नाम बीते कुछ टाइम से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। बीते दिन एक वीडियो में भी सामने आया, जिसमें दोनों फिर से साथ नजर आए। इस बीच अब आरजे का एक स्टेटमेंट ‘खूब रो लिया है मैंने, लॉन्ग डिस्टेंस…’ चर्चा में आ गया है। हालांकि, महवश ने बयान यूजी को लेकर नहीं दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर चहल नहीं तो फिर आरजे ने किसके लिए ये बात कही है? तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

महवश ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में महवश ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जब फ्रंट कैमरा खोलकर स्टाइल मारने लगो, दोस्त हंसने लगते हैं। सारा स्टाइल खराब… आज सुबह ही बेस्ट फ्रेंड को कॉल करके खूब रो लिया है मैंने क्योंकि लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडशिप बहुत बेकार होती है @zahreen96 मिस यू।

विज्ञापन
RJ Mahvash

RJ Mahvash

चहल संग उड़ रही डेटिंग रूमर्स

गौरतलब है कि आरजे सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती ही रहती हैं, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ जाती हैं। कुछ टाइम से आरजे का नाम यूजी चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, महवश ने एक बार इस पर रिएक्ट किया था और कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान यूजी और महवश फिर से साथ नजर और इन अफवाहों को फिर हवा मिल गई।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इंटरनेट पर है रही चर्चा

वहीं, अगर यूजी की बात करें तो यूजी चहल और धनश्री वर्मा तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। दोनों के तलाक के बाद इन अफवाहों को और पानी मिला और सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इनकी चर्चा बढ़ गई और लोग इनके बारे में बातें करने लगे। हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि महवश या चहल इन अफवाहों पर फिर से रिएक्ट करते हैं या नहीं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ