चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच के वक्त से ही आरजे महविश चर्चा में बनी हुई हैं। ये मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था और महविश इस दौरान यूजी चहल के संग नजर आई थीं। तबसे ही दोनों को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिल रही है। इस बीच अब आरजे महविश ने अपनी होली की फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने लोगों से खास डिमांड भी कर दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर महविश ने ऐसा क्या मांगा है? तो आइए जानते हैं…
महविश ने शेयर की फोटो
दरअसल, अभी भी लोगों से होली का रंग नहीं उतरा है और सभी अपनी फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर शेयर करने में लगे हुए हैं। इस बीच आरजे ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि आरजे ने व्हाइट कलर का सूट पहना है और उनके हाथ में स्काई ब्लू कलर लगा हुआ है। साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि कैसी गई होली सबकी? सब अपनी फोटो भेजो, देखूं कैसे लग रहे थे?
Rj Mahvash
रंग बदलने वालों को भी हैप्पी होली- आरजे
आरजे महविश ने सभी से ये खास डिमांड की है। इतना ही नहीं बल्कि महविश ने अपने इंस्टाग्राम एक और भी पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने अपनी होली की फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में आरजे ने अलग-अलग पोज में रंग लगे हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि हर दिन रंग बदलने वालों को भी हैप्पी होली। आरजे के इस पोस्ट पर लोगों ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि यूजी कहां हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि आप यूजी से शादी कर लो। तीसरे यूजर ने कहा कि चहल के साथ होली नहीं खेली। एक और ने लिखा कि यूजी की गर्लफ्रेंड। गौरतलब है कि यूजी और महविश के रिलेशन की अफवाहें उड़ रही हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है। हालांकि, जब पहले इस तरह की बातें हुई थी, तो महविश ने इन अफवाहों को खारिज किया था।
Rj Mahvash
यह भी पढ़ें- नई-नवेली जोड़ियों पर चढ़ा होली का रंग, बी-टाउन के ये कपल्स मना रहे पहली होली
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines