Samay raina Rj Mahvash Viral Podcast: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. समय ने आरजे महवश के साथ मिलकर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पर तंज कसा है. समय रैना और आरजे महवश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं इसी बीच युजवेंद्र चहल का भी मजेदार रिएक्शन लोगों के सामने वायरल हो रहा है. समय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चहल का रिएक्शन शेयर किया है. समय ने वायरल वीडियो में धनश्री वर्मा के तलाक से लेकर ‘राइज एंड फॉल’ शो तक का जिक्र किया हुआ है. चलिए आपको भी पूरे मामले के बारे में डिटेल में बताते हैं.
धनश्री पर कसा तंज
दरअसल समय रैना और आरजे महवश एक कॉस्मेटिक ब्रांड के फनी एड में साथ में नजर आए. इस दौरान आरजे महवश के सामने समय ने धनश्री वर्मा के तलाक पर तंज कसा. हालांकि समय और आरजे महवश ने धनश्री वर्मा का नाम तक नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से सीधा-सीधा लग रहा है कि वो धनश्री वर्मा की ही बात कर रहे हैं. समय ने पहले राइज एंड फॉल का जिक्र करते हुए तंज कसा.
यह भी पढ़ें: India’s Got Latent विवाद के बाद Samay Raina की वापसी, कॉमेडियन के कमबैक टूर की अनाउंसमेंट
एड में नहीं लिया नाम
समय ने कहा कि 2 महीने में मेरा राइज एंड फॉल हुआ. इस बात का इशारा धनश्री के उस कमेंट पर था जो धनश्री ने हाल ही में राइज एंड फॉल में कहा था. धनश्री ने कहा था कि शादी के 2 महीने बाद ही चहल ने मुझे धोखा दिया था. इसके बाद समय ने तलाक के बारे में भी बिना धनश्री का नाम लिए बात की. समय ने 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी का भी जिक्र किया और युजवेंद्र चहल की ‘बी योर ओन शुगर डैडी’ वाली टी-शर्ट भी एड में दिखाते नजर आते हैं. हालांकि इस दौरान एक भी बार समय ने धनश्री और युजवेंद्र चहल का नाम तक नहीं लिया.
यह भी पढ़ें: Rise And Fall: धनश्री वर्मा ने सच में ली थी युजवेंद्र चहल से एलिमनी? पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मुझे बुरा लगा…’
युजवेंद्र चहल का रिएक्शन
समय ने इस एड के बाद युजवेंद्र चहल के साथ एक वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. ये स्क्रीनशॉट इस एड शूट के बाद लिया गया था. इस स्क्रीनशॉट को युजवेंद्र चहल ने रिशेयर करते हुए समय को टैग कर कहा कि एक और केस के लिए तैयार रहो. युजवेंद्र और समय की बॉन्डिंग ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है.
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
9 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
11 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
12 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
13 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
14 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
14 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines