भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरकार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। इस मैच के दौरान कई सेलेब्रिटिज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए। इस लिस्ट में आरजे महविश का नाम भी शामिल है। जी हां, जैसे ही मैच के दौरान यूजी और आरजे एक साथ नजर आए, तो सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई और दोनों के डेटिंग रूमर्स को फिर से हवा मिल गई। इन चर्चाओं के बीच अब महविश का एक पुराना वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है?
महविश का पुराना वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर आरजे महविश का जो पुराना वीडियो यानी रील वायरल हुई है, वो अभी की नहीं है बल्कि 29 अक्टूबर 2023 की है। उस वक्त आरजे वनडे विश्व कप 2023 के दौरान शुभमन गिल से मिली थीं और तभी उन्होंने इस वीडियो को भी बनाया था। महविश के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने इसे तरीके से एडिट किया है।
एकतरफा प्यार को हासिल करने का उपाय
इस वीडियो में महविश ने एक बाबा की फोटो लगाई है, जिसमें वो एकतरफा प्यार को हासिल करने का उपाय बता रहे हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि महविश, बाबा की बातों को फॉलो कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को शेयर करते हुए महविश ने इसके कैप्शन में भी लिखा था कि शुभमन गिल से मिलने के बाद मैं। आरजे का ये वीडियो बेहद फनी थी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
अब ये वीडियो फिर से तब वायरल हुआ, जब यूजी चहल और महविश के डेटिंग रूमर्स की चर्चा हो रही है। हालांकि, महविश खुद चहल संग अपने रिलेशन की अफवाहों को खारिज कर चुकी हैं, लेकिन हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच दोनों साथ देखने पहुंचे, तो इंटरनेट पर फिर दोनों को लेकर बातें होने लगी। बता दें कि अभी तक इन रूमर्स पर चहल और महविश दोनों ने ही रिएक्ट नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- आरजे महविश वर्सेज जैस्मीन वालिया… चहल-हार्दिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के पास कितनी दौलत?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines