Rj Mahvash: बीते दिन यानी 9 मार्च 2025 को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरकार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस खास मौके पर भारतीय टीम को चीयर करने के लिए तमाम फैंस दुबई पहुंचे थे। इस दौरान मशहूर आरजे महवश ने भी फाइनल से अपनी फोटोज शेयर कीं। महवश की फोटोज जैसे ही सामने आई, तो उनपर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया। आइए जानते हैं कि लोगों ने इस पोस्ट को देखकर क्या कहा?
आरजे महवश ने शेयर की फोटोज
दरअसल, आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच के दौरान की कई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आरजे महवश के साथ टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों को लेकर पहले ही रूमर्स उड़ रही हैं। ऐसे में महवश का यूजी के साथ फोटोज शेयर करना उन्हें फिर से चर्चा में ले आया।
यूजर्स ने लिए मजे
महवश के इस पोस्ट को देखने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने कमेंट करना शुरू किया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि हैलो मैं धनश्री का वकील बोल रहा हूं, वो वापस आना चाहती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि जिंदगी तो चहल भाई जी रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या फीलिंग है। चौथे यूजर ने लिखा कि इस बार चहल का दिल नहीं टूटना चाहिए। एक और ने लिखा कि चहल के साथ बात कर रही थी। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
Rj Mahvash
महवश ने डेटिंग रूमर्स को किया था खारिज
गौरतलब है कि इन दिनों यूजी चहल और आरजे महवश को लेकर रूमर्स हैं कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ तो चल रहा है, लेकिन इन रूमर्स की अभी तक पुष्टि नहीं है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि सच्चाई क्या है? हालांकि, इसके पहले भी जब यूजी संग महवश के डेटिंग रूमर्स उड़े थे, तो महवश ने इस पर रिएक्ट किया था और कहा था कि कुछ आर्टिकल्स और अफवाहें इंटरनेट पर फैल रही हैं। सच में ये देखना कि ये कितना रियल है और कितना फेक। आरजे ने यूजी संग डेटिंग को खारिज किया था।
यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 के फाइनल से Jasmin Walia ने शेयर कीं फोटोज, तो यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines