लंदन में किसने क्लिक की थी RJ Mahvash की फोटोज, यूजी चहल नहीं तो कौन है वो शख्स?

RJ Mahvash: आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। महवश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

RJ Mahvash

RJ Mahvash ने किया खुलासा। image credit- instagram

RJ Mahvash: बीते लंबे समय से आरजे महवश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। महवश सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अक्सर आरजे और चहल को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में मिल जाता है। हाल ही में महवश ने लंदन से फोटोज शेयर की। फोटोज को देखकर लोगों ने कयास लगाए कि महवश के साथ यूजी भी लंदन में हैं और उन्होंने ही उनकी फोटोज ली हैं। अब आरजे ने इसका खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर किसने महवश की फोटोज क्लिक की हैं?

किसने क्लिक की महवश की फोटोज?

दरअसल, आरजे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में महवश ने लिखा कि आप लोग मुझसे कई बार पूछते हो कि मेरी फोटोज किसने क्लिक की हैं? आपको मेरी विदेश में क्लिक की हुई फोटोज पसंद आती हैं, तो मैं आपको बताना चाहती हूं कि ये मेरी टीम का एक लड़का है, जो फोटोज लेता है।

क्या बोलीं महवश?

आरजे ने लिखा कि अगर तुम दुबई, कनाडा, लंदन जाओ और वीडियो और अच्छी तस्वीरें चाहिए तो उसके जैसा टैलेंट कहीं नहीं मिलेगा, तुम्हें पता है किसे मैसेज करना है? मेरी टीम के लिए बस एक तारीफ भरा पोस्ट। महवश ने इस शख्स की आईडी को टैग भी किया है और हर्ट इमोजी शेयर की है।

महवश और चहल की डेटिंग की चर्चा

गौरतलब है कि जबसे महवश ने लंदन से फोटोज शेयर की हैं, तो लोगों के मन में यही था कि उनकी ये फोटोज किसी और ने नहीं बल्कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड यूजी चहल ने ली है। हालांकि, अब महवश ने इन बातों पर विराम लगा दिया है और खुद ही रिवील कर दिया है कि उनकी टीम के एक मेंबर ने उनकी फोटोज ली हैं।

कई बार साथ नजर आ चुके हैं

गौरतलब है कि आरजे महवश और चहल को लेकर चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं जबकि महवश साफ कर चुकी हैं कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, दोनों को आईपीएल के दौरान की बार एक साथ देखा गया। ऐसे में दोनों की डेटिंग की चर्चा और भी तेज हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ