चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरकार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जैसे ही टीम इंडिया ने ये खिताब अपने नाम किया, तो पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस बीच हार्दिक पांड्या और यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी चर्चा में आ गई। चैंपियंस ट्रॉफी मैच के फाइनल में दोनों हसीनाओं को देखा गया, तो इंटरनेट पर फिर से इनके डेटिंग रूमर्स को हवा मिल गई। इस बीच अब लोग ये जानना चाहते हैं कि जैस्मीन और महविश में किसकी-कितनी नेटवर्थ है? आइए जानते हैं…
किसके पास कितनी दौलत?
आरजे महविश
सबसे पहले बात यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महविश की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरजे महविश की कुल नेटवर्थ 35 लाख रुपये हैं। इसके अलावा अगर महविश की मंथली कमाई की बात करें तो उनकी मंथली इनकम लगभग 70 से 80 हजार रुपये है। वहीं, अगर उनकी सालाना कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी सालाना कमाई भी 8 से 9 लाख रुपये बताई गई है।
जैस्मीन वालिया
वहीं, अब अगर हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मीन वालिया की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैस्मीन के पास कुल नेटवर्थ महज 3 करोड़ रुपये है। इसके अलावा अगर जैस्मीन वालिया की बात करें तो वो एक मशहूर ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। जैस्मीन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
क्यों चर्चा में हैं जैस्मीन वालिया और आरजे महविश?
दरअसल, अगर इन दोनों की ही बात करें तो दोनों ही पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर यही सुनने में आ रहा है कि दोनों ही डेटिंग कर रही हैं। आरजे महविश का नाम जहां यूजी चहल के साथ जोड़ा जा रहा है, तो वहीं जैस्मीन वालिया का नाम हार्दिक पांड्या से साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, ये अफवाहें हैं और इन्हें लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
25 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines