'घर जाना है प्लीज...', हॉस्पिटल में रहकर परेशान हुईं RJ Mahvash, डेंगू की वजह से हैं एडमिट

यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो अस्पताल में रहकर परेशान हो गई हैं और घर वापस आना चाहती हैं।

RJ Mahvash

आरजे महवश को हुआ है डेंगू।

विज्ञापन

आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के संग शेयर करती रहती हैं। आरजे दो-तीन से बीमार हैं और अस्पताल में एडमिट हैं। इस बीच अब महवश ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि अस्पताल में रहना कितना मुश्किल है। महवश ने अपने पोस्ट में क्या-क्या लिखा है? आइए जानते हैं…

महवश के पोस्ट में क्या?

आरजे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में महवश ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। महवश ने लिखा कि पता नहीं दोस्तों डेंगू से ज्यादा बीमार हूं या बिल से। जब भी आपको थोड़ा-सा भी टाइम मिले तो आप प्लीज मेरे लिए दुआ करें। कल तक प्लेटलेट्स रिकवर कर लूंगी, नारियल पानी पी-पीकर। एक तो इस हॉस्पिटल में बाहर से दादी के नुक्से भी लाने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
RJ Mahvash

RJ Mahvash

घर जाना है यार प्लीज- महवश

महवश ने आगे लिखा कि अस्पताल में रहना कितना बोरिंग है, घुम्मकड़ लोगों के लिए और बीमार जैसा, घर जाना है यार प्लीज। गौरतलब है कि हाल ही में महवश ने जानकारी दी थी कि उन्हें डेंगू हो गया है। इसके बाद से ही फैंस आरजे के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बीते लंबे टाइम से महवश सुर्खियों में बनी हुई है। जी हां, यूजी चहल संग महवश का नाम जोड़ा जा रहा है।

चहल और आरजे को लेकर अफवाहें

चहल के तलाक के बाद से ही इन अफवाहों को और भी हवा मिली हुई है और यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ तो चल रहा है। हालांकि, अब दोनों के बीच सच में कुछ है या नहीं? ये तो चहल और महवश ही जानते हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है और जब भी दोनों साथ नजर आते हैं, तो इसी तरह की बातें सुनने को मिलती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ