आरजे महवश और क्रिकेटर यूजी चहल को लेकर चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन इंटरनेट पर कुछ ना कुछ ऐसा सुनने को मिल ही जाता है, जिससे दोनों के डेटिंग रूमर्स को फिर से हवा मिल जाती है। अब फिर से सोशल मीडिया पर ऐसी ही बातें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि, अब ऐसा क्या हुआ जो फिर से दोनों को लेकर बातें हो रही हैं। आइए जानते हैं…
आरजे की फोटो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर आरजे की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान की है। इंटरनेट पर महवश की कई फोटोज वायरल हो रही हैं। एक फोटो में महवश बेहद सीरियस होकर मैच देखती नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में वो चहल के लिए ताली बजाती दिख रही हैं।
बार-बार उड़ रही डेटिंग रूमर्स
यूजी चहल ने जब मैच के दौरान रजत पाटीदार का विकेट लिया तो महवश खुश हुईं और उन्होंने तालियां भी बजाईं। अब इस पल की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और दोनों की डेटिंग की अफवाह को फिर से हवा मिल गई है। हालांकि, एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दोनों साथ नजर आए हैं। दोनों बार-बार साथ नजर आ रहे हैं और इसी वजह से बार-बार इनको लेकर अफवाहें उड़ रही हैं।
धनश्री और चहल ले चुके हैं तलाक
अब हालिया फोटोज सामने आने के बाद लोगों के बीच दोनों को लेकर फिर से चर्चा होने लगी है। गौरतलब है कि यूजी चहल और धनश्री वर्मा का हाल ही में तलाक हुआ है। तलाक के बाद धनश्री को एलिमनी के लिए खूब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, अब आरजे और चहल के साथ दिखने के बाद धनश्री को लोगों का सपोर्ट मिल रहा है और लोगों का कहना है कि शायद इसी वजह से दोनों का तलाक हुआ है। हालांकि, सच क्या है वो तो चहल और धनश्री ही जानते हैं।
यह भी पढ़ें- Kesari 2 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल, क्या तीसरे दिन भी Jaat से ज्यादा की कमाई?
संबंधित खबरें
FWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
57 mins ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 hr agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
2 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
2 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
19 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
21 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
23 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines