इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश पिछले काफी वक्त से डेटिंग रूमर्स को लेकर लोगाें का ध्यान खींच रहे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि चहल और महवश ने अपने रिश्ते की ऑफिशियली पुष्टि कभी नहीं की। ये बात अलग है कि आरजे महवश किसी न किसी स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में आ जाती हैं और दोनों के डेटिंग रूमर्स को फिर से हवा मिल जाती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है, जब चहल को लेकर आरजे महवश ने कुछ ऐसा कहा जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
युजवेंद्र चहल के लिए क्या बोलीं आरजे महवश?
बता दें कि आरजे महवश कुछ दिन से डेंगू से जूझ रही हैं। अस्पताल में एडमिट वह अपनी हेल्थ पर आए दिन अपडेट देती रहती हैं। इस बीच उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर बात की। इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि चहल की कौन सी एक चीज है, जिसे वह हासिल करना चाहेंगी? इस पर महवश ने कहा, ‘उनकी अच्छाई और उनका स्वभाव।’
यह भी पढ़ें: 28 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करने पर Kamal Hassan हो रहे ट्रोल, Thug Life का ट्रेलर देख भड़के लोग
डेटिंग रूमर्स को फिर मिली हवा
आरजे महवश ने आगे कहा, ‘वह एक महान और सबसे ज्यादा केयरिंग करने वाले इंसान हैं। वह हमेशा अपने लोगों के लिए मौजूद रहते हैं। इसलिए मैं उनका स्वभाव चुराना चाहूंगी।’ महवश का ये बयान लोगों का ध्यान खींच रहा है। यही नहीं एक बार फिर युजवेंद्र चहल के साथ उनके डेटिंग रूमर्स को हवा मिल गई है।
PBKS की जीत पर दी थी बधाई
इससे पहले आरजे महवश ने IPL 2025 मैच के दौरान CSK के खिलाफ PBKS की जीत पर पोस्ट करते हुए युजवेंद्र चहल के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘अपने लोगों का हर मुश्किल वक्त में साथ देने और उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए! हम सभी यहां आपके लिए हैं चहल।’ वहीं महवश की इस पोस्ट पर चहल ने रिप्लाई दिया था कि ‘आप लोग मेरी रीढ़ हैं! मुझे हमेशा ऊंचा खड़ा रखने के लिए शुक्रिया।’
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 mins agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
5 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
6 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
18 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
19 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines