बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सारा की चर्चा सुनने को मिल ही जाती है। इस बीच अब खबर है कि सारा अली खान आईपीएल 2025 में परफॉर्म करेंगी। जी हां, सारा को लेकर IndianPremierLeague ने जानकारी दी है। हालांकि, आईपीएल में सारा परफॉर्म करने वाली हैं, इस खबर के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी रियान पराग ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर रियान क्यों ट्रोल हो रहे हैं? तो आइए जानते हैं…
30 मार्च को गुवाहाटी में परफॉर्म करेंगी सारा अली खान
दरअसल, जबसे IndianPremierLeague ने सारा अली खान को लेकर जानकारी दी है कि वो 30 मार्च को गुवाहाटी में लाइव परफॉर्म करेंगी। इसके बाद से ही रियान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। एक यूजर ने रियान को लेकर कहा कि अब तो रियान पराग अकेले 300 बनाएगा। दूसरे यूजर ने कहा कि रियान पराग और इसके साथ हंसने वाला इमोजी शेयर किया है।
लोगों ने क्या कहा?
वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि ले रियान पराग। एक और यूजर ने कहा कि रियान पराग ग्राउंड की जगह ड्रेसिंग रूम में ही परफॉर्म करेगा। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस सोशल मीडिया पर किए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मसला क्या है, जो रियान इतने ट्रोल हो रहे हैं, तो आपको बता देते हैं कि ये मामला साल 2024 के यूट्यूब सर्च विवाद से जुड़ा हुआ है।
क्या है ट्रोल करने की वजह?
जी हां, साल 2024 में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान रियान पराग ने गलती से अपनी सर्च हिस्ट्री दिखा दी थी। इस दौरान सारा अली खान और अनन्या पांडे से जुड़ी एक अजीब सा सवाल दिखा था। बस फिर क्या था, इसके बाद तो यूजर्स ने इस बात को पकड़ लिया और इंटरनेट पर इसकी जमकर चर्चा हुई। इस दौरान सोशल मीडिया पर खूब मीम्स और जोक्स वायरल हुए।
यह भी पढ़ें- सिकंदर का ‘हम आपके बिना’ गाना रिलीज, 1 मिनट 40 सेकंड के सॉन्ग पर यूजर्स का क्या कहना?
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
2 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
4 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines