Riya Sen Emotional Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन और राइमा सेन के पिता भारत देव वर्मा (Bharat Dev Varma) ने 19 नवंबर को दम तोड़ दिया था। पिता को खोने के बाद ये दोनों बहनें गम में डूबी हुई हैं। लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रिया और राइमा दुख जता रही हैं। पिता की कमी न तो कोई पूरी कर सकता है और न ही इस दुख को कोई कम कर सकता है। लेकिन अब जैसे-तैसे ये दोनों खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। अब रिया ने कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है और इसमें एक्ट्रेस ने रिवील किया कि अब उन्हें अफसोस नहीं है कि उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे।
रिया सेन ने पिता के निधन के बाद सुनाया दिल का हाल
रिया सेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पिता के नाम एक खास पोस्ट शेयर किया है जिसे न सिर्फ लिखने के लिए बल्कि पढ़ने के लिए भी हिम्मत चाहिए। रिया सेन ने खुद भी काफी मजबूत बनकर अब ये हालिया पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पिता संग एक तस्वीर शेयर की है। येलो टॉप में एक्ट्रेस पिता संग पोज दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अपना हाल बयां किया है और रिवील किया है कि पिता के निधन के 10 दिन बाद उन्हें क्या महसूस हो रहा है?
उदास होकर भी पिता के लिए मुस्कुराती थीं एक्ट्रेस
रिया ने इस फोटो के साथ अपने इमोशनल नोट में लिखा, ‘जब डैड हमें छोड़कर चले जाते हैं, तो उसका असर हमारे दिलों और यादों में रहता है। उन्होंने जो सबक सिखाए और जो प्यार दिया वो हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। हम उन मोमेंट्स को संजोकर रखते हैं और उनसे ताकत पाते हैं, ये जानते हुए कि वो अभी भी हमारा हिस्सा हैं। उनकी लिगेसी हमारे एक्शन और उनके दिए गए मूल्यों में जिंदा है। मुझे हमेशा खुशी होगी कि मैं हमेशा उनके अच्छे और बुरे समय में उनके साथ रह सकी। मैंने अपनी पूरी योग्यता से उनसे प्यार किया और जितना कर सकी उनकी देखभाल भी की। यहां तक कि जब मैं दुखी भी होती थी, तो मैं उनके लिए स्माइल करती थी और उन्हें ढेर सारा क्वालिटी टाइम डेडिकेट करती थी।’
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela को हुआ किस बात का पछतावा? बिग बी को लेकर शॉकिंग खुलासा
पिता के निधन का अब नहीं रहा अफसोस
रिया ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, ‘अब मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि वो चले गए। भगवान महान हैं, क्योंकि उनका जाना भी ग्रेसफुल, ब्यूटीफुल और स्मूथ था। सब कुछ किस्मत में लिखा होता है और ऐसा सिर्फ सबसे सच्चे लोगों के साथ होता है। उन्होंने वाकई किंग साइज जिंदगी जी है। फैमिली और दोस्तों के अलावा जो हमें संवेदना व्यक्त करने के लिए मिलने आए, मुझे सबसे ज्यादा इस बात ने छुआ कि कई-कई साल पहले के उनके स्टाफ एक-एक करके हमारे पास आए। वो दुनिया के सबसे दयालु, उदार, फन लविंग और खुशमिजाज डैड थे।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
3 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
5 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
6 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
10 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
10 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
23 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines