Riya Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन (Riya Sen) ने कुछ साल पहले बॉलीवु़ड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। आखिरी बार वो शॉर्ट फिल्म ‘लोनली गर्ल’ में साल 2017 में नजर आई थीं। रिया राजघराने से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से हैं।
एक्ट्रेस की मां मुनमुन सेन और दादी सुचित्रा सेन एक बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं। रिया का फिल्मी करियर बहुत शानदार नहीं रहा। चुनिंदा फिल्में करने वाली एक्ट्रेस से जुड़े कुछ विवादों ने उनके छोटे से करियर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।
Riya Sen ने पांच साल की उम्र से की थी करियर की शुरुआत
रिया सेन ने अपने करियर की शुरुआत पांच साल की उम्र से की थी। साल 1991 में भी फिल्म ‘विषकन्या’ में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपनी मां मुनमुन के साथ बेटी की भूमिका अदा की थी। रिया ने ‘स्टाइल’, ‘झंकार बीट्स’, मलयालम हॉरर फिल्म ‘अनंताभाद्रम’, ‘नौका डूबी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
रिया सेन को कहा जाता है बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन
हालांकि इन फिल्मों से रिया को इंडस्ट्री में कोई खास पहचान हासिल नहीं हो पाई। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों में काम किया। रिया सेन को बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने उनके अभिनय और फिल्मों के लिए कम, बल्कि विवादों के लिए ज्यादा जाना जाता हैं।
इंडस्ट्री में कम ही एक्टिव रहती हैं रिया
रिया सेन (Riya Sen) ने बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ वेब सीरीज का भी रुख किया। ‘पॉइजन’, ‘मिसमैच 2’, ‘पति, पत्नी और वो’ जैसी वेब शो में वो नजर आ चुकी हैं। रिया सेन ने अगस्त 2017 में निजी बंगाली हिंदू समारोह में अपने प्रेमी शिवम तिवारी संग शादी रचा ली थी और तब से वो इंडस्ट्री में कम ही एक्टिव रहती हैं।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है अभिनेत्री
हालांकि सोशल मीडिया पर वो पूरी तरह से सक्रीय हैंय़ इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस फोटो-वीडियो शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। 42 साल की उम्र में उनकी फिटनेस का कोई जवाब नहीं है।
संबंधित खबरें
'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
38 mins ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
1 hr ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
3 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
5 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
5 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
18 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines