SSR Birth Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी फोटोज

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: बॉलीवुड के सबसे नायाब एक्टर्स में से एक सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी हैं। बेशक सुशांत आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके फैंस को आज भी यह बहुत चुभती है। सुशांत के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया था।

अपनी अदाकारी और जिंदादिली से फैंस का दिल जीतने वाले सुशांत को आज भी कोई नहीं भूल पाया है। इसलिए आज उनके बर्थडे पर हर कोई दिवंगत अभिनेता को बर्थडे विश कर याद कर रहा है। इस बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी अनदेखी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभिनेता को याद किया है।

रिया ने किया सुशांत सिंह को याद

आज यानि 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत की 37वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए सुशांत को याद किया है। इन फोटोज को आपने पहले नहीं देखा होगा। साथ ही अभिनेत्री रिया ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में इन्फिनिटी प्लस वन लिखा है।

सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती ने अनोखे अंदाज में बर्थडे विश करते हुए इन अनसीन फोटोज को शेयर किया हैं। सोशल मीडिया पर फैंस रिया चक्रवर्ती और सुशांत के इन फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं।

आज भी हर कोई सुशांत को करता है याद

सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और टेलीविजन से लेकर सिनेमा तक अपनी पहचान बनाई, लेकिन 14 जून 2020 को अचानक एक्टर के निधन की खबर आई, जिसने सबको चौंका दिया। एक्टिंग के अलावा सुशांत सिंह राजपूत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते थे। अंकिता लोखंडे के साथ उनकी लव स्टोरी को भी हर कोई जानता था और इसलिए आज भी लोग उनकी लव स्टोरी को याद करते है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ