Deeksha Priyadarshi
Deeksha
Read More---विज्ञापन---
Rituraj singh Death: और फिल्मों के फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। ऋतुराज के दोस्त अमित बहल ने बताया कि ऋतुराज कुछ दिनों पहले ही पैंक्रियाज से जुड़ी प्रॉब्लम के कारण अस्पताल में एडमिट थे।
उनके अनुसार उनकी हालत में काफी सुधार था वो घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।
एक्टर हाल ही में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में दिखे थे। इसके अलावा वो फिल्म जर्सी और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसे कई फिल्मों में मुख्य किरदार में दिख चुके हैं।
ऋतुराज अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है,ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर, आहट जैसे कई टीवी सीरियल्स में दिखे हैं। कई सीरियल्स में उनके निगेटिव किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ऋतुराज हमेशा से एक्टर बनना चाहते थे। इसलिए 12 साल की उम्र में ही वो थिएटर्स ग्रुप ज्वाइन कर लिया। 17 साल की उम्र में वो बैरी जॉन थिएटर्स ग्रुप के साथ जुडें। 12 साल थिएटर्स करने के बाद वो दो इंग्लिश फिल्म का हिस्सा रहें।
ऋतु राज फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर 1993 में मुंबई आए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि शायद उनके मुंबई आने की टाइमिंग गलत हो गई, क्योंकि तब तक शाहरुख खान ‘आर्मी’ सीरियल कर चुके थे और उनके बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका था। इसका मतलब है कि उनके लिए एक स्टैंडर्ड सेट हो चुका था।
ऋतुराज और शाहरुख ने थिएटर्स में साथ काम किया था। ऋतुराज इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कई ऑडिशन भी दिए, लेकिन कहीं बात नहीं बन रही थी। उनकी किस्मत अच्छी रही कि उसी समय जी टीवी की शुरुआत हुई थी और जी टीवी के शुरुआत के साथ-साथ सीरियल ‘बनेगी अपनी बात’ से ऋतुराज के करियर की भी शुरुआत हुई। ऋतुराज 6 साल तक इस शो का हिस्सा रहे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ऋतुराज का जन्म राजस्थान के कोटा में हुआ था। उनके जन्म के बाद उनका परिवार कुछ समय के लिए अमेरिका शिफ्ट हो गया। एक्टर 12 साल के थे, जब वो उनका परिवार लौट कर दिल्ली में सेटल हुआ। ऋतुराज ने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से की है।
एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने पत्नी और बच्चों के बारे में बात करते हुए बताया था कि उनके घर को उनकी पत्नी ने बड़े प्यार से सजाया है। उनकी बेटी का नाम जहान और बेटे का नाम अधिराज सिंह है। वो अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। उनकी बेटी जहान न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए लिखती हैं और उन्होंने खुद के एक प्राउड फादर बताया।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।