Ritesh Singh: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों राखी ही नहीं बल्कि उनके एक्स पति रितेश सिंह भी चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी लाइमलाइट में हैं। इस बीच अब रितेश सिंह ने कुछ ऐसा शेयर किया है, जिससे सोशल मीडिया पर फिर से इनको लेकर बातें होने लगी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
रितेश सिंह ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, रितेश सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सुर्खियों में है। इस पोस्ट में रितेश ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कह रहे हैं कि इंडिया में भी बहुत सारे लड़के हैं और पाकिस्तान, हिंदुस्तान की बात नहीं है। इंडिया के लोगों ने उनको बहुत प्यार दिया है, तो इंडिया का लड़का होना चाहिए।
Ritesh Singh
क्या बोले रितेश?
वीडियो में रितेश आगे कहते हैं कि अगर ऐसा है, तो आप मुझे बताएं और मैं ओपनली पूछता हूं कि जितनी पाकिस्तान की एक्ट्रेस हैं अगर वो इंडिया के लड़के से शादी करना चाहती हैं, स्पेशली मैं ही इनटरेस्टेड हूं हानिया में। अगर आप बताएं, हानिया को मेरे से अच्छा लड़का मिल जाएगा, तो बता दें। रितेश ने इस वीडियो को सात फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था, जिस पर यूजर्स ने जमकर अपना रिएक्शन दिया था।
राखी सावंत तीसरी शादी को लेकर चर्चा में
गौरतलब है कि राखी सावंत, हानिया आमिर और रितेश सिंह कुछ दिनों से चर्चा में हैं। राखी सावंत अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में आई थी और इसी बीच राखी ने हानिया को चैलेंज दिया था, तो वो भी चर्चा में थी। वहीं, अगर रितेश सिंह की बात करें तो जब पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान ने राखी को तीसरी शादी के लिए प्रपोज किया था और फिर यू-टर्न लिया था, तो रितेश ने डोडी पर पलटवार किया था।
अक्सर होते हैं ट्रोल
तभी से ये सब चर्चा में बने हुए हैं और सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हो चुके हैं, लेकिन फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं और इंटरनेट पर कुछ ऐसा शेयर कर देते हैं, जिससे लोग भी इन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते हैं।
यह भी पढ़ें- Guru Randhawa के सिर पर आई चोट, चेहरे पर भी दिखे निशान, सिंगर की फोटो देख टेंशन में फैंस
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines