Guru Randhawa के सिर पर आई चोट, चेहरे पर भी दिखे निशान, सिंगर की फोटो देख टेंशन में फैंस

Guru Randhawa: पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सिंगर को चोट लगी है और अस्पताल से उनकी लेटेस्ट फोटो सामने आई है। एक एक्शन सीन के दौरान गुरु को ये चोट लगी है।

Guru Randhawa

Guru Randhawa

Guru Randhawa: पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और फैंस को अपडेट करते रहते हैं। सिंगर के फैंस भी उनसे जुड़े अपडेट्स के लिए बेकरार रहते हैं, लेकिन अब गुरु से जुड़ी ऐसी खबर आ रही है, जिसके बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं। गुरु को चोट लगी है और अस्पताल से उनकी लेटेस्ट फोटो भी सामने आई है। एक एक्शन सीन के दौरान गुरु को ये चोट लगी है। जैसे ही ये जानकारी इंटरनेट पर सामने आई, तो लोगों को गुरु की टेंशन हुई, लेकिन परेशान होने वाली बात नहीं है क्योंकि गुरु ठीक हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन

गुरु ने शेयर किया पोस्ट

गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई। गुरु ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि सिंगर के सिर में चोट लगी है और उनके चेहरे पर भी चोट के निशान देखे जा सकते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए गुरु ने इसके कैप्शन में ये भी बताया है कि उन्हें ये चोट कैसे लगी?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

कैसे लगी चोट?

गुरु ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। शौंकी सरदार फिल्म के सेट से एक पल। बहुत मुश्किल काम है एक्शन वाला, लेकिन अपने दर्शकों के लिए खूब मेहनत करूंगा। अब गुरु के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये क्या हुआ?

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

दूसरे यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हे भगवान, आप कितनी मेहनत कर रहे हो, वो भी इतने दर्द में, आप जल्दी से ठीक हो जाओ। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ध्यान रखो और जल्दी ठीक हो जाओ। चौथे यूजर ने कमेंट किया कि जल्दी ठी हो भाई। एक और यूजर ने कमेंट किया कि आपको क्या हुआ? इस तरह के कमेंट्स करके लोग गुरु का हाल ले रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ