Rakhi Sawant, Ritesh Raj Singh, Somi Khan: आजकल राखी सावंत के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में आए ड्रॉमा क्वीन के नए वीडियो को देखकर तो हर कोई हैरान है। जी हां, अभी जो वीडियो राखी ने शेयर किए हैं, उसमें वो अपने एक्स पहले पति यानी रितेश राज सिंह के साथ नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। हालांकि इस दौरान रितेश ने राखी के दूसरे एक्स पति यानी आदिल खान की दूसरी बीवी और राखी की ‘सौतन’ को एक सलाह दे डाली है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर रितेश ने ‘सोमी’ से क्या कहा?
राखी ने शेयर किया वीडियो
राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी अपने एक्स पहले पति रितेश के साथ नजर आ रही है। वीडियो में पहले राखी कहती हैं कि अपनी प्रॉपर्टी उसके नाम करना मत, वो मेरे सारे गहने लेके भागा है, जो मुझे रितेश ने गिफ्ट में दिए थे। पता है वो मेरे जेवर थे और मेरे पास साढे़ तीन करोड़ के चेक भी हैं, जो बाउंस हो गए हैं।
हर्ट अटैक आ जाए या तो सुसाइड कर लें
फिर रितेश कहते हैं कि सोमी को हमलोग बोलना चाहेंगे कि आप कभी भी पैसे का कंट्रोल आदिल को मत देना और ना ही कोई प्रॉपर्टी उसके नाम पर करना, चाहे वो कितना भी कहे, ना सिर्फ राखी का बल्कि बहुत सारे ऐसे केस हैं, जो धीरे-धीरे खुलने में आएंगे। ये राखी को टॉर्चर करने की साजिथ थी। साथ ही मेंटल प्रेशर इसलिए बनाया गया, जिससे राखी को या तो हार्ट अटैक आ जाए या तो सुसाइड कर लें।
राखी सावंत नाम है मेरा
इसके बाद राखी कहती हैं कि ओ…. सर, मुझे हार्ट अटैक नहीं आएगा, मैं लोगों को हार्ट अटैक दिला दूंगी, क्या बात करते हो। राखी सावंत नाम है मेरा। उसकी बीवी को यही कहना चाहती हूं कि सोमी बहन जब बाथरूम में जाओ नहाने तो करण-अर्जुन छुपाना, गोरे गांव छुपाना, ये दरिंदा है, वीडियो बनाकर, बहुत सारे देश में बेचता है। इसने मेरे वीडियो बनाए हैं। मैंने पुलिस को दिए हैं, मैं मीडिया को नहीं दे सकती।
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant ने Heeramandi की कास्टिंग को बताया गलत, बोलीं- असली ‘मंडी’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines