हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rakhi Sawant-Dodi Khan के ब्रेकअप की वजह क्या? एक्स हसबैंड ने किया खुलासा

Ritesh Kumar: राखी सावंत के एक्स पति रितेश कुमार ने फिर से एक नया वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन गया। आइए जानते हैं कि रितेश के इस वीडियो में क्या है?

विज्ञापन
Ritesh Kumar

Ritesh Kumar: राखी सावंत किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। इन दिनों राखी अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान ने राखी सावंत को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद डोडी खान ने राखी से शादी के लिए मना कर दिया और तबसे ही राखी और डोडी चर्चा में हैं। इस बीच अब राखी के एक्स हसबैंड रितेश कुमार ने राखी और डोडी के ब्रेकअप की वजह रिवील की है। आइए जानते हैं कि रितेश ने क्या कहा?

रितेश कुमार ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, रितेश कुमार ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश डांस कर रहे हैं। इस दौरान रितेश जिम में हैं और खुशी से झूम रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए रितेश ने इसके कैप्शन में लिखा है कि करेला सावंत (राखी सावंत को टैग किया है) और डोडी खान (पाकिस्तानी एक्टर को टैग किया है) का ब्रेकअप करवाने के बाद का मेरा डांस।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

रितेश के कैप्शन से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ही दोनों का ब्रेकअप करवाया है। इतना ही नहीं बल्कि रितेश के इस कैप्शन से ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या राखी और डोडी खान रिलेशन में थे? हालांकि, इसको लेकर News24 कोई दावा नहीं करता है। रितेश के इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। गौरतलब है कि बीते दिन भी रितेश ने एक वीडियो शेयर किया था।

विज्ञापन

1 फरवरी को भी शेयर किया था वीडियो

उस वीडियो में रितेश ने डोडी खान को कहा था कि डोडी तू कायर है, तू हमारे बॉलीवुड की क्वीन के साथ खेलता है। डोडी मैं तुम्हें छोडूंगा नहीं। एक दिन तू बोलता है और अगले दिन कायर की तरह यू-टर्न लेता है। रितेश ने कहा कि हमारी बॉलीवुड की क्वीन इतनी सस्ती नहीं है। तेरे जैसा सस्ता आदमी उसको ऑफर्ड नहीं कर सकता, जा मुंह धोकर आ, नहीं तो इस हथौड़े से यहां पर ‘गदर 3’ में लिखूंगा।

कई दिनों से चल रहा ड्रामा

वहीं, अब रितेश का नया वीडियो और उसका कैप्शन कुछ और ही कहा है। अब इस नए ड्रामे के पीछे की वजह क्या है? इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। बीते कई दिनों से राखी, डोडी और रितेश के वीडियो आ रहे हैं, जिनमें तीनों ही अलग-अलग बातें कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि ये नया ड्रामा अब क्या मोड़ लेता है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bobby Deol से 4 गुना ज्यादा अमीर है उनकी वाइफ, आखिर क्या करती हैं Tanya Deol?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola