Riteish Deshmukh Breakup Story: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के आइडियल कपल हैं। इन्हें देखकर तो बाकी सेलेब्स और फैंस भी इंस्पायर होते हैं। हर किसी के लिए ये जोड़ी कपल गोल है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार इनका भी ब्रेकअप हो गया था। आपको बता दें, पहली फिल्म दोनों ने साथ में की थी और कुछ वक्त बाद ही दोनों प्यार में पड़ गए थे। इस कपल ने कई साल तक डेटिंग की और फिर शादी कर ली। अब उनकी शादी को करीब 12 साल पूरे हो चुके हैं।
रितेश और जेनेलिया का क्यों हुआ था ब्रेकअप?
वहीं, 12 साल बाद अब जेनेलिया डिसूजा ने अपने पति को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक बार उनका और रितेश का ब्रेकअप हो गया था। इस ब्रेकअप के पीछे वजह क्या थी और फिर इनका पैचअप कैसे हुआ अब वो भी एक्ट्रेस ने रिवील किया है। अपने हालिया इंटरव्यू में जेनेलिया डिसूजा ने पति रितेश देशमुख को लेकर ढेर सारे खुलासे किए और उन्ही में से एक थी उनकी ब्रेकअप स्टोरी जिसके बाद एक्ट्रेस का बुरा हाल हो गया था।
रात 1 बजे ब्रेकअप कर सो गए थे एक्टर
जेनेलिया ने बताया कि जब उनका डेटिंग फेज चल रहा था तो वो जल्दी सोती थीं और रितेश रात में देर से सोते थे। एक रात रितेश ने उन्हें करीब 1 बजे मैसेज किया ‘We’re done’ और ये लिखकर वो सोने चले गए। इसके बाद जेनेलिया ने सुबह 2:30 बजे वो मैसेज पढ़ा और इसके बाद वो बेहद डिप्रेस हो गईं। वो सोचती रहीं कि आखिर अचानक क्या हो गया? उसकी ये करने की हिम्मत कैसे हुई? सुबह के 9 बजे तक तो एक्ट्रेस का ये सोच-सोचकर बुरा हाल हो गया था। इसके बाद सुबह रितेश उठे तो वो अपने मैसेज के बारे में पूरी तरह से भूल चुके थे।
यह भी पढ़ें: Om Puri के पास जब मंगलसूत्र तक खरीदने के नहीं थे पैसे, एक्स वाइफ ने आर्थिक तंगी को लेकर किया खुलासा
सुबह दिया था ब्रेकअप का कारण
उठते ही एक्टर ने जेनेलिया डिसूजा को फोन किया और उनसे पूछा, ‘Hi, what’s up?’ ये सुनकर जेनेलिया हैरान रह गईं और उन्होंने रितेश को कहा कि मुझे नहीं लगता अब हमें बात करनी चाहिए और मुझे तुमसे बात नहीं करनी है। जेनेलिया की ये बात सुनकर रितेश ने फिर उनसे पूछा कि वो ऐसा क्यों कह रही हैं? उन्हें क्या हुआ है? फिर जेनेलिया ने उन्हें कहा, ‘मुझे क्या हुआ है? तुम ऐसे क्यों बोल रहे हो जैसे कुछ हुआ ही नहीं?’ इसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें उनके भेजे हुए मैसेज के बारे में याद दिलाया तो जाकर रितेश को याद आया कि उन्होंने ऐसा कोई मैसेज भेजा था। लेकिन इसके बाद उन्होंने जेनेलिया को जो कहा वो सुनकर आपको भी हैरानी होगी। अपनी इस हरकत का कारण देते हुए रितेश ने कहा था कि उन्होंने ये मैसेज इसलिए किया क्योंकि वो अप्रैल फूल का दिन था। फिर जेनेलिया ने कहा था कि इस तरह का मजाक कौन करता है?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines