Riteish Deshmukh: अभिनेता रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं, अब एक्टर को लेकर बड़ी खबर आ रही है, जिससे फैंस भी बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। रितेश ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि निर्देशन में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। वहीं, अब उन्हें लेकर खबर है कि वो एक नई फिल्म में बतौर लीड एक्टर और इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं।
निर्देशन के साथ निभाएंगे लीड रोल
दरअसल, हाल ही में आई पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता रितेश देशमुख फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में लीड रोल निभाने वाले हैं। इतना ही नहीं मराठी फिल्म ‘वेद’ से डेब्यू करने वाले रितेश देशमुख इस फिल्म का निर्देशन भी करने वाले हैं। बता दें कि रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। वहीं, अब यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड हैं रितेश
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि जिस फिल्म पर रितेश देशमुख काम कर रहे हैं वो सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि ये उनके लिए एक भावना की तरह है। इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्टर बहुत एक्साइटेड हैं और इस पर जी तोड़ मेहनत करने का फैसला लिया है। रितेश ना सिर्फ इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं बल्कि बतौर लीड एक्टर फिल्म में शिवाजी महाराज का रोल भी निभाने वाले है। सूत्र के अनुसार फिल्म के बुनियादी प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो गया है। वहीं, एक्टर जल्द ही इस फिल्म को फ्लोर पर चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- 90s के किस किरदार में जचती Shraddha Kapoor? यूजर्स ने सजेस्ट किया इस हसीना का नाम
दो भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट की मानें तो रितेश की इस फिल्म को ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी में भी रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म का निर्माण मुंबई फिल्म कंपनी के साथ जियो स्टूडियोज द्वारा किया जाने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर, संतोष सिवन मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार है। जैसे ही फैंस के सामने ये खबर आई तो वो इसके लिए बेहद एक्टाइटेड हो गए। यूजर्स इस पर जमकर अपना रिएक्शन भी साझा कर रहे हैं और लोगों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि एक्टर की ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines