Riteish Deshmukh Birthday: राजनीतिक फैमिली से ताल्लुक रखने वाले रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने एक्टिंग की दुनिया में ऐसा नाम कमाया की हर किसी को उनका काम पसंद आया। कॉमेडी हो या फिर सीरियस किरदार हर किसी में उनकी ऐसी पकड़ है कि लोग फिल्म खत्म किए बिना कुर्सी से उठ नहीं पाते। वहीं वो विलेन के किरदार को भी निभा ये साबित कर चुके हैं कि उनके जैसा कोई नहीं। आज रितेश का बर्थडे है, तो इस खास दिन पर उनके बारे में कुछ खास बातें भी जान लेते हैं।
CM का बेटा कैसे बना एक्टर
रितेश देशमुख का जन्म 17 दिसंबर 1978 को हुआ था। उनके फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो वो राजनीतिक परिवार से हैं। रितेश के पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के सीएम थे। रितेश की मां का नाम वैशाली देशमुख है जो एक गृहणी हैं। रितेश ने एक्टिंग की नहीं बल्कि आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है, और वो इसी में भी आगे बढ़ने वाले थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया।
डेब्यू फिल्म में ही दिल दे बैठे थे
रितेश देशमुख ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट जेनेलिया डिसूजा थीं। एक्टर ने एक शो में बताया था कि वो जब पहली बार जेनेलिया से फ्लाइट में मिले थे तो नहीं जानते थे कि उनकी हीरोइन ये है। दोनों ने कैजुअल टॉक की लेकिन जब फिल्म के सेट पर एक दूसरे को देखा तो हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra पर एलिनिमेशन का खतरा! टाइम गॉड टास्क में रजत दलाल को मारा धक्का
इस फिल्म से पाया फेम
रितेश देशमुख ने अपने एक्टिंग करियर में वैसे तो कई सारी फिल्में की हैं। लेकिन उन्होंने असली पहचान साल 2004 में आई ‘मस्ती’ से मिली। इसके बाद तो वो घर-घर में फेमस हो गए और पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक्टर ने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया और ‘नमस्ते लंदन’, ‘आउट ऑफ कंट्रोल’, ‘धमाल’, ‘डबल धमाल’, ‘टोटल धमाल’, ‘बैंक चोर’, ‘हाउसफुल 1’, ‘हाउसफुल 2’, ‘हाउसफुल 3’, ‘हाउसफुल 4’, ‘मस्ती’, ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ और ‘बैंजो’, ‘तेरे नाल लव हो गया’, ‘हे बेबी’, ‘एंटरटेनमेंट’, ‘क्या कुल है हम’, ‘क्या सुपर कुल है हम’ जैसी फिल्मों में काम किया।
‘मस्ती 4’ से करने वाले हैं कमबैक
अब रितेश देशमुख जल्द ही एक बार फिर से मस्ती 4 से कमबैक करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ विवेक ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं। एक्टर ने रविवार, 15 दिसंबर 2024 को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया।
यह भी पढ़ें: ‘जिस्म’ दिखा जॉन ने किया ‘पाप’, हैंडसम हंक का ‘साया’ देख छा जाती थी ‘मदहोशी’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines