बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार ने पिछले हफ्ते इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पिछले कुछ साल में वह भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए थे लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े उनकी जिंदगी के कई किस्से हैं, जिनसे फैंस अनजान हैं। इन्हीं में से एक किस्सा दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के साथ जुड़ा हुआ है। बात उन दिनों की थी जब मनोज कुमार अपनी फिल्म ‘जय हिंद’ को डायरेक्ट कर रहे थे। बतौर लेखक-निर्माता-निर्देशक-गीतकार ये उनकी आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर मुख्य किरदार में थे। हैरानी की बात ये थी कि फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन मनोज कुमार और ऋषि कपूर में झगड़ा हो गया था।
किस बात पर हुआ था मतभेद?
बता दें कि फिल्म ‘जय हिंद’ साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म के पहले दिन की शूटिंग के दौरान ही सेट पर मनोज कुमार और ऋषि कपूर के बीच मतभेद उभर आए थे। इस बारे में बात करते हुए दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने बताया था, ‘मुझे मनोज कुमार की जय हिंद में शूटिंग स्टाइल से दिक्कत थी। पहले ही सीन में मुझे एक शॉट में 12 पेज का सीन करना था। मनोज कुमार चाहते थे कि मैं उन डायलॉग को बोलते हुए पूरे फ्रेम में घूमूं।’
यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा से रितेश देशमुख तक, अपकमिंग फिल्मों में ‘विलेन’ दिखेंगे ये 5 हीरो
ऋषि कपूर ने कहा था, ‘मैंने मनोज कुमार से पूछा था कि मैं सीन के दौरान पूरे फ्रेम में क्यों घूम रहा हूं? नाटक और फिल्म में बहुत बड़ा अंतर होता है। ये एक्टिंग के दो स्कूलों के बीच की लड़ाई बन गई थी।’
ऐसे सुलझा था मामला
ऋषि कपूर ने बताया था कि बाद में मनोज कुमार के साथ उनका मामला सुलझ गया था। उन्होंने बताया था कि ‘उस शाम मनोज कुमार ने हमारे कॉमन दोस्त प्रेम चोपड़ा को कॉल किया था। मामला फिर सुलझ गया था। अगले दिन से मनोज कुमार ने सबसे पहले मुझसे पूछा कि मैं शॉट कैसे लेना चाहता हूं? उसके बाद फिर कैमरा सेट किया गया।’
14 साल की उम्र में मनोज कुमार से मिले थे ऋषि कपूर
सिर्फ ऋषि कपूर नहीं ‘उपकार’ के दौरान आशा पारेख, ‘शोर’ के दौरान जया भादुड़ी (बच्चन), ‘रोटी कपड़ा और मकान’ के दौरान मौसमी चटर्जी और ‘क्रांति’ के दौरान हेमा मालिनी ये कुछ ऐसे स्टार्स थे, जिनसे मनोज कुमार को परेशानी थी। लेकिन हां, ऋषि कपूर अकेले मेल अभिनेता थे, जिससे मनोज कुमार को परेशानी थी। बता दें कि पहली बार मनोज कुमार और ऋषि कपूर का आमना-सामना पहली बार तब हुआ था, जब ऋषि सिर्फ 14 साल के थे।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines