Rishabh Pant car accident: भारतीय लोगों के लिए बीता शुक्रवार काफी भारी रहा। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां को खोया तो दूसरी ओर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का कार एक्सीडेंट हो गया।
ऋषभ अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और अनुपम खेर (Anupam Kher) क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने देहरादून के मैक्स अस्पताल (Max Hospital) पहुंचे। दोनों ने वहां पहुंचकर उनका और उनके परिवार की हालचाल ली। साथ में उन्होंने मेडिकल टीम से भी बात कर हेल्थ अपडेट की जानकारी ली है।
अनिल कपूर और अनुपम खेर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ऋषभ की हाल स्थिर है और सभी से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए अपिल की है।
और पढ़िए – कंगना रनौत,अक्षय कुमार सहित इन लोगों ने दी प्रधानमंत्री की मां हीराबेन को श्रद्धांजलि
शुक्रवार को ऋषभ पंत का हुआ था एक्सीडेंट
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। यह घटना रुड़की बॉर्डर के पास दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसे के बाद उनकी मर्सिडीज पूरी तरह जल गई। कार में आग लगने से पहले ही वह कार से बाहर निकल गए थे।
ऋषभ के माथे, हाथ, पैर और पीठ पर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि एक्सीडेंट के समय उनके कार में पैसे और महंगे सामान थे, जो कि लोगो ने चुरा लिये। लेकिन ऐसे भी कुछ लोग थे, जिन्होंने उनको बजाना ज्यादा जरुरी समझा।
डीडीसीए लगातार ऋषभ पंत की सेहत पर नजर रखे हुए है
डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा (Shyam Sharma) ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि ऋषभ पंत की सेहत पर नजर रखने के लिए एक टीम मैक्स अस्पताल देहरादून जा रही है, अगर जरूरत पड़ी तो हम उन्हें दिल्ली शिफ्ट कर देंगे। इस बात की प्रबल संभावना है कि हम उसे प्लास्टिक सर्जरी में डालेंगे और सर्जरी के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा।
पीएम मोदी ने ऋषभ पंत की मां से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी शुक्रवार शाम ऋषभ पंत की मां से बात कर उनका हाल जाना। शुक्रवार को हुए कार हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषभ पंत की मां से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
44 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines