हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 घंटे 49 मिनट को वो फिल्म, जो बनी 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी मूवी, क्लाईमैक्स देख क्रेजी हुई पब्लिक

2025 Second Highest Grossing Film: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म मौजूद है, जो जमकर कमाई करने में लगी हुई है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे से ही टिकट खिड़की पर जमकर कलेक्शन किया है और अभी भी ये पीछे नहीं हट रही है.

विज्ञापन
Kantara: Chapter-1. image credit- youtube

2025 Second Highest Grossing Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. साल 2025 में टिकट खिड़की पर कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं. हालांकि, कुछ फिल्मों ने जहां कमाल का कारोबार किया, तो वहीं, कुछ फिल्में सुपरफ्लॉप भी साबित हुई है. इस बीच हम आपको साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके क्लाईमैक्स को देख लोग इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं.

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हालिया रिलीज फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है और ये जमकर कलेक्शन करने में लगी हुई है. साल 2022 में आई फिल्म ‘कांतारा’ की प्रीक्वल फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ टिकट खिड़की पर महज 12 दिन में 451.90 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का कलेक्शन

Sacnilk.com की मानें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 45.4 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 55 करोड़ रुपये, चौथे दिन 63 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 31.5 करोड़ रुपये, 6वें दिन 34.25 करोड़ रुपये, 7वें दिन 25.25 करोड़ रुपये, 8वें दिन 21.15 करोड़ रुपये, 9वें दिन 22.25 करोड़ रुपये, 10वें दिन 39 करोड़ रुपये, 11वें दिन 39.75 करोड़ रुपये और 12वें दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.

विज्ञापन

‘सैयारा’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों को पछाड़ा

ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है. हर कोई फिल्म को बेहद पसंद कर रहा है. फिल्म का क्लाईमैक्स सीन भी बेहद कमाल का है और लोगों ने इसकी खूब तारीफ की है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को मात दी है. इसमें ‘सैयारा’ और ‘कुली’ जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं, अगर फिल्म की पहले नंबर की बात करें तो साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘छावा’ का नाम है. अब देखने वाली बात होगी कि ये ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं?

यह भी पढ़ें- चाइल्ड आर्टिस्ट से करियर की शुरुआत, नानी के लिए बनाया गाना, TV की वो एक्ट्रेस, जिन्होंने 12वीं के एग्जाम देते हुए की थी शूटिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola