Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा 2’ आने से पहले ही हाइप में बनी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लगातार चौंका देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में पता चला था कि इस फिल्म के मिमिक्री आर्टिस्ट को शूटिंग के दौरान सीने में दर्द उठा। उन्हें फौरन अस्पताल तो ले जाया गया, लेकिन उनका निधन हो गया। अब ‘कंतारा 2’ से एक और शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अब बताय जा रहा है कि ‘कंतारा 2’ की शूटिंग चल रही थी, तभी नाव पलट गई।
‘कंतारा 2’ के सेट पर पलटी ऋषभ शेट्टी की नाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ऋषभ शेट्टी भी इस नाव में मौजूद थे और वो अकेले नहीं थे। कहा जा रहा है कि ऋषभ शेट्टी समेत 30 लोग उस नाव में सवार थे। ये हादसा शिवमोगा जिले के मस्ती कट्टे क्षेत्र में मणि जलाशय में हुआ है। यहीं पर इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। हालांकि, ये सभी लोग ठीक हैं और किसी के भी चोटिल होने की खबर सामने नहीं आई है। एक्टर समेत 30 क्रू मेंम्बर्स को सही सलामत बाहर निकाला गया है और सभी लोग सुरक्षित हैं।
‘कंतारा 2’ के सेट पर टल गई बड़ी ट्रेजेडी
पुलिस का कहना है कि एक बड़ी ट्रेजेडी होते-होते टली है। फिल्म में काम कर रहे लोग तो सही सलामत हैं, लेकिन कैमरा और बाकी का सामान पानी में ही बह गया है। अभी तक ये भी पता नहीं चल पाया है कि कौन-कौन सा सामान गायब है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब मीडिया को दिए एक बयान में थिएटर आर्टिस्ट ने बताया है कि इस तरह की फिल्में बनाना जोखिम भरा होता है। उनकी ये बात सच साबित होती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: Father’s Day 2025: इन 5 सेलेब्स के लिए स्पेशल है इस साल फादर्स डे, पिता बनने का पहली बार मनाएंगे जश्न
‘कंतारा 2’ से जुड़े 2 लोगों की हो चुकी मौत
आपको बता दें, मिमिक्री आर्टिस्ट से पहले इस फिल्म के एक जूनियर आर्टिस्ट की भी मौत हो चुकी है। नदी में डूबने के कारण एमएफ कपिल का निधन हो गया था। हालांकि, बाद में मेकर्स ने अपने बयान में सफाई देते हुए कहा था कि जूनियर आर्टिस्ट का निधन सेट पर नहीं हुआ, वो अपने दोस्तों के साथ पर्सनल ट्रिप पर थे और उस वक्त उनकी जान गई थी। वहीं, अब जो हादसा हुआ है उसके बाद एक सीनियर क्रू मेंबर ने बताया कि नाव पलटने से लोग घबरा गए थे, लेकिन पानी कम था तो सभी बच निकले। उनका कहना है कि आत्माओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines