Rise and Fall Winner: अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के ग्रैंड फिनाले के लिए ऑडियंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रही है. 42 दिन पहले शुरू हुए इस शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम पहले ही सामने आ गए थे. आरुष भोला, अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, आकृति नेगी और धनश्री वर्मा अपने स्ट्रॉन्ग गेम की वजह से फाइनलिस्ट बने. इन 5 कंटेस्टेंट्स में से अर्जुन बिजलानी ने शो जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. शो के पहले दिन से ही अर्जुन बिजलानी की हाइप ऑडियंस के बीच बनी हुई थी.
कौन बना विनर?
शो को विनर मिल गया है. अर्जुन बिजलानी ने ट्रॉफी जीतते हुए 28 लाख 10 हजार की मोटी रकम भी अपने नाम कर ली है. आरुष भोला, आकृति नेगी, धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल को हरा दिया है. शो में अर्जुन ने पहले ही दिन से साबित कर दिया था कि उनके अंदर विनर बनने की क्वालिटी हैं.
यह भी पढ़ें: Rise and Fall के फिनाले में पवन सिंह ने भोजपुरी गानों का लगाया तड़का, धनश्री-आकृति संग लगाए ठुमके
पवन सिंह का डांस
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी राइज एंड फॉल का क्रेज देखने को मिल रहा है. पवन सिंह भी ग्रैंड फिनाले में भोजपुरी गानों पर डांस का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं. वहीं पवन सिंह के साथ-साथ शो की फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स धनश्री वर्मा और आकृति नेगी भी डांस करती दिखाई देंगी. सोशल मीडिया पर पवन सिंह, धनश्री वर्मा और आकृति नेगी का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैंस इस परफॉर्मेंस के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ें: Rise and Fall: मनीषा रानी की गेम कैसे हुई एक्सपोज? अर्जुन-अरबाज के सामने फुस्स हुई हर चाल
कहां देखें फिनाले?
बता दें पवन सिंह और संगीता फोगाट को ‘राइज एंड फॉल’ बीच में ही छोड़ना पड़ा था. पवन सिंह ने जहां शो में सिर्फ गेस्ट के तौर पर पार्टिसिपेट किया था, वहीं दूसरी ओर संगीता फोगाट के ससुर के अचानक निधन होने की वजह से उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया था. अब टॉप 6 में शामिल हुए नयनदीप रक्षित भी टॉप 5 की रेस से बाहर हो गए थे. शो के फिनाले में ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. शो के फिनाले को आप बाकी एपिसोड्स की तरह ही एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
15 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
17 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
19 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
20 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
21 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
22 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
22 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines