Rise And Fall Pawan Singh: भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अश्नीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं और काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं. उनकी वजह से एमएक्स प्लेयर का ये शो भी टीआरपी के मामले में नंबर 1 पर आ गया है. पवन सिंह किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपनी पहली पत्नी को याद किया और अक्षरा सिंह से ब्रेकअप से लेकर दूसरी पत्नी के तलाक तक पर बात की है. चलिए बताते हैं आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.
अश्नीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में अब पवन सिंह ने अपनी पर्सनल लाइ्फ के बारे में खुलकर बात की है. वह इस दौरान पहली वाइफ को यादकर भावुक नजर आए हैं. अभिनेता ने कहा कि वह देवी थीं और उन्होंने उन्हें खो दिया. इस बातचीत में अभिनेता ने बिना नाम लिए अक्षरा सिंह के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में भी बताया. इस शो से उनका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में अर्जुन बिजलानी समेत सभी को बताते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Emmy Awards 2025: बेस्ट ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक, इन दमदार सीरीज ने जीता अवॉर्ड; देखें लिस्ट
पहली पत्नी को यादकर भावुक हुए पवन सिंह
वीडियो में पवन सिंह पहली पत्नी को याद करते हुए कहते हैं, ‘मेरी शादी हुई थी एक लड़की से, इसने 3 महीने में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था.’ पावर स्टार आगे कहते हैं, ‘वो देवी थी, जिसे मैंने खो दिया.’ इसके बाद पवन ने बिना अक्षरा सिंह का नाम लिए ब्रेकअप के बारे में भी बात की और कहा, ‘कुछ साल बाद जीवन में कुछ और दिक्कतें आईं. किसी से नजदीकियां बढ़ीं. जिस प्रोफेशन में हम हैं, उसमें अगर आप किसी के साथ लगातार काम करते हैं, तो उसके करीब आ जाते हैं. लेकिन परिवार वाले राजी नहीं होते थे.’
यह भी पढ़ें: IND Vs PAK स्क्रीनिंग पर पाकिस्तानी सिंगर का लाइव शो? भड़के लोगों ने मचाया क्लब के बाहर हंगामा
दूसरी पत्नी और अक्षरा से ब्रेकअप पर क्या बोले पवन सिंह?
इसके साथ ही पवन सिंह ने आगे अक्षरा सिंह से ब्रेकअप की वजह के बारे में बताया कि वह परिवार वालों के खिलाफ नहीं जा सकते थे. भोजपुरी अभिनेता बताते हैं, ‘परिवार ने कहीं और बसाया, जब वो जिंदगी बसी तो उसमें भी धक्का लग गया. वह मामला भी अब तलाक पर चल रहा है. यह फैसला मैंने बचपन में ही किया था कि जिंदगी वहीं बसेगी जहां परिवार वाले कहेंगे. इसका फैसला खुद नहीं कर सकता. मैं लव मैरिज नहीं कर सकता.’
2018 में की थी पवन सिंह ने दूसरी शादी
आपको बता दें कि पवन सिंह ने पहली वाइफ नीलम देवी के साथ साल 2014 में की थी और मार्च 2015 में उन्होंने सुसाइड कर लिया था. इसके बाद भोजपुरी एक्टर की नजदीकियां अक्षरा सिंह के साथ बढ़ी थीं. उनका रिश्ता कई सालों तक चला लेकिन, परिवार वालों को अक्षरा संग उनका रिश्ता ना मंजूर था, जिसकी वजह से उन्होंने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से शादी की मगर शादी के कुछ समय के बाद ही उनके इस रिश्ते में भी दरार आ गई. ज्योति ने उन पर और घरवालों पर कई गंभीर आरोप लगाए. अब उनके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में लौट रहा पुराना ट्रेंड, आखिर क्यों पड़ रही मेकर्स को भोजपुरी गानों और स्टार्स की जरूरत?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines