Rise And Fall Dhanashree: अश्नीर ग्रोवर का शो ‘राइस एंड फॉल’ इन दिनों काफी लाइमलाइट में बना हुआ. इसमें पवन सिंह और धनश्री की केमिस्ट्री को लोग काफी एन्जॉय कर रहे हैं. पवन को अक्सर धनश्री के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा जाता है. इसमें कई बार एक्ट्रेस को अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात करते हुए देखा गया है. ऐसे में एक बार फिर से उन्होंने एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल के साथ तालक और खुद पर लगे चीटिंग के आरोपों पर खुलकर बात की है. उन्होंने तलाक और चीटिंग के आरोपों पर कहा कि ये सब जो तलाक पर बातें हो रही हैं ये सब बनाई गई बातें हैं क्योंकि उनको डर लगता कि कहीं वो मुंह ना खोल दें. चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.
‘राइस एंड फॉल’ के लेटेस्ट एपिसोड में धनश्री वर्मा को तलाक और चीटिंग के आरोपों पर बात करते हुए देखा गया है. उन्होंने अरबाज पटेल के साथ बातचीत के दौरान चहल के संग हुए डिवोर्स पर बात की. वह कहती हैं, ‘ये सब जो डिवोर्स की बातें चल रही हैं वो बिल्कुल ही बनाई गई चीजें हैं. मैंने उसको पहले ही पीछे छोड़ दिया है. बाहर लोग हमेशा कहानी बनाते रहेंगे लेकिन जो अंदर फील होता है वो असली है. मुझे भी कई बार स्ट्रगल्स समझाने पड़े हैं.’
यह भी पढ़ें: Naagin 7: एकता कपूर के शो में ‘कुमकुम भाग्य’ एक्टर की एंट्री, प्रियंका चाहर चौधरी जमेगी जोड़ी!
चीटिंग के आरोपों पर बोलीं धनश्री
अश्नीर ग्रोवर के शो में धनश्री से बातचीत के दौरान अरबाज पटेल ने दावा किया कि वो जानते हैं कि युजवेंद्र चहल इन दिनों किसके साथ हैं. उन्होंने बातों-बातों में आरजे माहवाश की ओर इशारा किया. लेकिन धनश्री ने इसे टाल दिया और कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करना चाहतीं. इसके बाद अरबाज रुके नहीं आगे उन्होंने फिर से धनश्री से चीटिंग वाले आरोपों का भी जिक्र किया तो इस पर एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब दिया और कहा, ‘वो तो फैलाएंगे ही ना फालतू बात. उनको डर है ना कि मैं मुंह ना खोल दूं तो दबाएंगे ना. मैं बता दूंगी ना एक-एक बात, आपको ये शो पीनट्स लगेगा.’
नए रिश्ते के लिए तैयार नहीं धनश्री
इसके साथ ही धनश्री वर्मा ने इसी शो में अपने नए रिश्ते पर भी बात की और कहा था कि वह अभी किसी भी नए रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं. अभिनेत्री ने कहा था, ‘अभी मैं अपनी जिंदगी में किसी को भी नहीं चाहती हूं. मैंने अपनी रिलेशनशिप में काफी कुछ झेला है.’ इतना ही नहीं. धनश्री ने इस दौरान कहा खुद की तुलना सलमान खान से कर दी थी और कहा था कि अब वह इंडस्ट्री की फीमेल सलमान खान बनेंगी.
यह भी पढ़ें: ‘धोखा हमेशा लॉयल्टी के रूप में…’, Sangram Singh के अफेयर की अफवाहों के बीच Payal Rohatgi के क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
धनश्री ने चहल पर बोला था हमला
इसके अलावा धनश्री वर्मा ने चहल पर हमला जारी रखा और कहा, ‘हर किसी को अपनी आत्म-सम्मान बनाए रखना होता है, और जब आप शादीशुदा होते हैं, तो आपको दूसरे व्यक्ति का सम्मान भी बनाए रखना होता है. मैं भी उनका अपमान कर सकती थी. क्या आपको लगता है कि मेरे पास एक महिला के रूप में कहने के लिए कुछ नहीं है? लेकिन वह मेरे पति थे; जब हम शादीशुदा थे तब भी मैंने उनका सम्मान किया, और मुझे इस बात का सम्मान करना होगा कि मैं उनसे शादीशुदा थी.’
गौरतब है कि धनश्री वर्मा और चहल साल 2020 में मिले थे. कोविड 19 के दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा था. 2020 के आखिरी में कपल ने शादी भी कर ली थी. लेकिन, महज 5 साल में ही उनका रिश्ता खत्म हो गया. फरवरी, 2025 से ही उनके अनबन की खबरें मीडिया में आने लगी थी और बाद में इनका रिश्ता सच में खत्म हो गया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 से निकलने के बाद नगमा ने किया शादी का ऐलान, अवेज की चीटिंग अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines