Dhanashree Verma On Pawan Singh: जब भी क्लेशी शोज की बात होती तो किसी को भी सबसे पहला नाम ‘बिग बॉस’ का याद आता है. इस शो के 19वें सीजन में ऐसा ही कुछ देखने के लिए मिल रहा है. अब ओटीटी पर एक नया शो इसी तर्ज पर शुरू किया गया है, जिसका नाम ‘राइज एंड फॉल’ है. इसे अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं और इसका सबसे चर्चित चेहरा भोजपुरी स्टार पवन सिंह बने हुए हैं, जो बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ अपने बॉन्ड की वजह से हेडलाइन्स में बने हुए हैं. ‘बिग बॉस’ के जैसे ही इस शो में भी कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच अब एक्ट्रेस धनश्री वर्मा ने पावरस्टार को लेकर शॉकिंग स्टेटमेंट दे दिया.
शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह को लेकर धनश्री वर्मा का कहना है कि वह हमेशा फ्लर्ट करते रहते हैं. इस बात को उन्होंने अरबाज पटेल संग बातचीत में कहा. दरअसल, हाल ही में अरबाज और धनश्री, पवन सिंह को लेकर बात करते हुए दिखे और इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एक्ट्रेस को भोजपुरी स्टार से दूर रहने की नसीहत देते हैं. इस पर धनश्री भी उनकी बात पर हामी भरती हैं और जवाब में कहती हैं, ‘हां मैं दूरी बना रही हूं. वह हमेशा फ्लर्ट करते रहते हैं.’
इतना ही नहीं, धनश्री पवन सिंह को लेकर आगे ये भी कहती हैं कि उन्हें उनका नेचर थोड़ा समझ नहीं आ रहा है. जहां फैंस शो में पवन सिंह की कंटेस्टेंट संग बॉन्डिंग को पसंद कर रहे हैं इसी बीच धनश्री का ये स्टेटमेंट फैंस को परेशान कर देने वाला है. देखना होगा कि जब पावरस्टार को उनके इस स्टेटमेंट के बारे में पता चलेगा तो वह क्या रिएक्शन देते हैं?
पवन सिंह से इंप्रेस हैं फैंस
गौरतलब है कि ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह फैंस को काफी इंप्रेस कर रहे हैं. उनके वन लाइनर्स और बड़ी-बड़ी बातों से प्रशंसक काफी प्रभावित हैं. अशनीर ग्रोवर के शो में एक्टर को काफी पसंद किया जा रहा है. उन्होंने अच्छी खासी धाक जमा रखी है. खैर, पवन सिंह के बारे में कोई कुछ भी कहे लेकिन, ये उनका पहला रियलिटी शो है, जिसमें उन्होंने गर्दा उड़ा दिया है. ये उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.
यह भी पढ़ें: ‘गाड़ी रोककर पूछता था…’, Aamir Khan 30 साल पहले सड़कों पर पहनी हुई जीन्स मांगने को क्यों हो गए थे मजबूर?
कौन हैं अरबाज पटेल?
बहरहाल, अगर पवन सिंह के बारे में बात करने वाले अरबाज पटेल के बारे में बात की जाए तो वह औरंगाबाद के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. सोशल मीडिया पर उनके 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके साथ ही वह एक मॉडल और एक्टर भी हैं. इससे पहले वह स्प्लिट्सविला X5 जैसे शो में नजर आ चुके हैं. इतना ही नहीं, अरबाज कई म्यूजिक वीडियोज ‘बिग बॉस मराठी 5’ में नजर आ चुके हैं. वह निक्की तंबोली के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं.
यह भी पढ़ें; भारत की 5 कल्ट क्लासिक फिल्में, ‘बिग बी’ और ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ की मूवी भी लिस्ट में आगे
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines