Rise and Fall Contestant: प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ सुर्खियों में बना हुआ है। शो में सोशल मीडिया इंफ्लुंएसर से लेकर टीवी की जानी-मानी हस्तियां देखने को मिल रही हैं। बिग बॉस मराठी 5 के कंटेस्टेंट रह चुके अरबाज पटेल भी शो में नजर आ रहे हैं। वहीं अरबाज के लिए बिग बॉस 14 फेम कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में निक्की ने अरबाज के लिए तारीफों के पुल बांधे। सोशल मीडिया पर निक्की का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। चलिए आपको भी बताते हैं अरबाज कौन हैं और निक्की से उनका क्या कनेक्शन है?
यह भी पढ़ें: Nikki Tamboli की तस्वीरों ने उड़ाया गर्दा, हॉटनेस देख फिदा हुए फैंस
कौन हैं अरबाज पटेल?
औरंगाबाद के रहने वाले अरबाज पटेल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ-साथ एक मॉडल और एक्टर हैं। अरबाज कई म्यूजिक वीडियो के साथ-साथ स्प्लिट्सविला X5 में भी नजर आ चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फिलहाल वो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें बिग बॉस मराठी 5 में देखा जा चुका है। इसी शो से अरबाज काफी फेमस हुए थे। वहीं निक्की तंबोली से भी अरबाज की मुलाकात बिग बॉस मराठी 5 में हुई थी।
निक्की तंबोली से क्या कनेक्शन?
बिग बॉस मराठी 5 में शुरुआत में निक्की और अरबाज की फ्लर्टिंग देखने को मिली थी। वहीं अब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बिग बॉस मराठी 5 में ही आखिर में दोनों ने अपने प्यार का इजहार कर दिया था। इसके बाद शो से बाहर आकर भी दोनों को साथ में जिम और इवेंट्स में देखा जाता है। निक्की ने अरबाज के लिए अब सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
निक्की ने स्पेशल पोस्ट में क्या कहा?
निक्की ने अरबाज के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो। हर दिन लगता है जैसे किस्मत ने मुझे तुमसे मिलवाया। तुम मेरी खुशी और ताकत हो। मैं चाहती हूं कि तुम हर सपना पूरा करो, हर मुश्किल जीत लो मैं हमेशा तुम्हारी सबसे बड़ी सपोर्टर रहूंगी। याद रखना, तुम सब कुछ कर सकते हो। तुम्हारी बहुत याद आती है।’
कीकू संग अरबाज की हुई थी बहस
बता दें ‘राइज एंड फॉल’ में हाल ही के एक एपिसोड में कीकू शारदा और अरबाज के बीच खूब गहमागहमी देखी गई। बहसबाजी के बीच अरबाज ने कीकू को ये तक बोल दिया था कि कीकू के पास कोई काम नहीं है इसलिए वो इस शो में आए हैं। अब अरबाज के इस स्टेटमेंट के लिए सोशल मीडिया पर उनको खूब ट्रोल किया गया। वहीं निक्की ने भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अरबाज को सपोर्ट किया था।
यह भी पढ़ें: लंग्स हुए कोलैप्स, रुक गई थीं सांसे… 2 दिन ICU में रहीं Nikki Tamboli; अब रिवील की वजह
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines